Headlines

MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में मानसून की एंट्री:उत्तर प्रदेश को 7-8 दिन में पूरी तरह कवर करेगा; जम्मू में कल से हीटवेव का अलर्ट

मानसून ट्रैकर

MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में मानसून की एंट्री:उत्तर प्रदेश को 7-8 दिन में पूरी तरह कवर करेगा; जम्मू में कल से हीटवेव का अलर्ट

नई दिल्ली2 मिनट पहले

मानसून ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार 21 जून को दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बिहार, महाराष्ट्र के बाकी हिस्से और ईस्ट UP में अगले 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है। 7-8 दिनों में यह पूरी UP को कवर कर लेगा। वहीं, वेस्टर्न UP के जिलों में आज और जम्मू में कल से 26 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया

वहीं, बीते कुछ दिन से 43°-45° टेम्परेचर झेल रही दिल्ली में भी शुक्रवार बारिश हुई और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। IMD ने बताया कि देश में अब तक (1 से 20 जून तक) 77 मिमी बारिश हुई। यह इस दौरान होने वाली बारिश से 17% कम है। 1 से 20 जून तक देश में 92.8 मिमी बारिश हो जाती है।

मानसून: कहां-कहां पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

देश में इस सीजन हीटस्ट्रोक के 40 हजार मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 1 मार्च से 18 जून तक करीब 41 हजार से ज्यादा हीटस्ट्रोक के केसेज रिकॉर्ड किए गए। वहीं, हीटवेव से 114 लोगों की मौत हुई है। इस बार हीटवेव के दिन औसत से दोगुने थे। मौसम विभाग ने इस महीने भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश में तेज गर्मी का असर अब तक देखने को मिल रहा है।

मौसम की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024