Headlines

उत्तराखंड हादसे में 12 की मौत, 14 जख्मी:ट्रैवलर सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा, 26 पर्यटक सवार थे

उत्तराखंड हादसे में 12 की मौत, 14 जख्मी:ट्रैवलर सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा, 26 पर्यटक सवार थे

रुद्रप्रयाग1 मिनट पहले
हादसा रुद्र प्रयाग जिले के रैंतोली के पास हुआ है। ट्रैवलर में सवार यात्री बद्रीनाथ दर्शन करने जा रहे थे।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर शनिवार, 15 जून को सुबह 11 बजे एक टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में 12 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हैं। 7 गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया।

ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। सभी बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पर्यटक नोएडा और दिल्ली के हैं। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी लगना बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक इस पर प्रशासन का अधिकारिक बयान नहीं आया है।

हादसा जहां हुआ, वह ऑल वेदर हाईवे है। ट्रैवलर बाउंड्री तोड़ते हुए करीब 200 मीटर नीचे खाई में पलटता हुआ नदी में जा गिरा। नदी का किनारा होने के चलते अलकनंदा के तेज बहाव में ट्रैवलर बहा नहीं।

घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। 3 मजदूर लोगों को बचाने नदी में कूदे। इनमें से 2 वापस आ गए, लेकिन 1 की हादसे में मौत हो गई।

इस वीडियो से समझिए… बस सड़क से नीचे कैसे गिरी होगी

दिल्ली-एनसीआर के पर्यटक
पुलिस ने बताया कि ट्रैवलर हरियाणा नंबर का है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले पर्यटकों ने इसकी बुकिंग कराई थी। शुक्रवार शाम को यह दिल्ली से रवाना हुए। रातभर ट्रैवलर चलता रहा। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हादसे की 5 तस्वीरें देखिए….

7 गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स में शिफ्ट किया गया।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर घायलों के लिए हेलिकॉप्टर मंगाया गया। उन्हें ऋषिकेश एम्स भेजा गया।
SDRF, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू किया।
आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की।
स्थानीय लोग भी अपने साधन लेकर हादसे वाली जगह पहुंच गए थे।
घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका, जांच के आदेश
शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा होने की आंशका है, क्योंकि घटना के वक्त हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। डीएम गढ़वाल ने सीएम के आदेश पर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें ट्रैवलर की भी जांच की जा रही है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024