Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को 303 या इससे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, पार्टी को पूर्वी-दक्षिणी राज्यों में पर्याप्त समर्थन

इलेक्शन स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने चुनाव नतीजों से पहले पार्टियों को मिल रही सीटों का अनुमान जारी किया है। प्रशांत के मुताबिक, भाजपा 303 या इससे ज्यादा सीटें जीत सकती है। 2019 में भी भाजपा को 303 सीटें मिली थीं।

प्रशांत किशोर का कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन पिछली बार (2019) की तुलना में बेहतर रहेगा। पार्टी को पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में पर्याप्त समर्थन मिला है। भाजपा ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में अपना आधार बढ़ाया है।

इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि केंद्र में मौजूदा भाजपा सरकार के प्रति न तो कोई खास असंतोष था और न ही 2024 के लोकसभा चुनाव में विकल्प की कोई मजबूत मांग थी।

लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024