गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस को अपनी हार का पता चल गया है। वो किस मुंह से मीडिया और जनता को फेस करेगी। इसीलिए पार्टी एग्जिट पोल पर मीडिया डिबेट से पीछे हट गई है। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि भागो नहीं, हार का सामना करके आत्मचिंतन करो।
शाह ने कहा- एग्जिट पोल हर चुनाव का हिस्सा रहती है। जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली है, तब से पार्टी हर संस्था, चाहे मीडिया हो, न्यायिक व्यवस्था हो, संसद हो या जांच एजेंसियां, सभी को नकार दिया है।
दरअसल, कांग्रेस ने एग्जिट पोल को लेकर होने वाली TV डिबेट्स में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार (31 मई) को कहा कि कांग्रेस टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी TV डिबेट्स में शामिल होगी।
लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
अभिषेक बनर्जी बोले- बनारस में लोकतंत्र का गला घोंटा गया
पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि बनारस में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। मोदी के खिलाफ उतरे उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए। कोई रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जा रहा था तो उसे अंदर घुसने नहीं दिया गया। अगर आप (मोदी) जानते हैं कि लोगों का समर्थन आपके साथ है, तो आप क्यों डरते हैं?
लोकसभा चुनाव के अंतिम फेज में वोट डालने के बाद अभिषेक बनर्जी ने ये बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि 2019 के चुनावों की तुलना में TMC इस बार ज्यादा सीटें जीतेगी।
7 फेज में लोकसभा चुनाव, नतीजे 4 जून को आएंगे
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया था। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा।
पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आज 1 जून को सातवां और अंतिम फेज है। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई पहले तीन फेज की वोटिंग हुई। 1 जून को आखिरी फेज है। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव हुए। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले गए।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान हुए। पूरी खबर पढ़ें …
