Headlines

MP-UP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट:बिहार में 80 स्टूडेंट्स बेहोश हुए; राजस्थान का चूरू देश में सबसे गर्म, पारा 50.5°

नौतपा- पांचवां दिन

MP-UP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट:बिहार में 80 स्टूडेंट्स बेहोश हुए; राजस्थान का चूरू देश में सबसे गर्म, पारा 50.5°

नई दिल्ली7 मिनट पहले
मंगलवार को 12 राज्यों की 78 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।

बुधवार को नौतपा का पांचवां दिन है। राजस्थान में गर्मी से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य का चूरू मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार में भी पारा 48 डिग्री के पास है। गर्मी से बुधवार को 8 जिलों में 80 बच्चे बेहोश हो गए। इनमें से कई का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में दो दिन हीटवेव का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 12 राज्यों के 78 शहरों का तापमान मंगलवार को 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रयागराज में कल 48.2 डिग्री तापमान रहा। 30 साल पहले 1994 में यहां 48.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है।

दूसरी ओर, रेमल तूफान के चलते पूर्वोत्तर के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मई से 1 जून के बीच बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी का असर

एडवाइजरी जारी: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए दो बेड रिजर्व किए जाएंगे।

स्कूलों में छुट्‌टी: जम्मू में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में जम्मू प्रशासन ने 1 जून से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए 46 दिनों का समर वेकेशन का ऐलान किया है। स्कूल 1 जून से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए शहर में सभी स्कूलों में 31 मई तक छुट्‌टी कर दी गई है। 1 जून को सातवें चरण का चुनाव और 2 जून को रविवार होने के चलते स्कूल 3 जून को खुलेंगे।

हरियाणा में स्कूलों की मंगलवार से ही छुट्‌टी कर दी गई है।

पानी की किल्लत: सेंट्रल वॉटर कमीशन के मुताबिक, देश के 150 मुख्य जल स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी का स्टॉक कम होकर सिर्फ 24 फीसदी रह गया, जिसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हुई और बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।

बिजली की खपत बढ़ी: देश की बिजली की डिमांड बढ़कर 239.96 गीगावॉट हो गई है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पावर डिमांड बढ़कर पिछले साल के ऑल टाइम हाई 243.27 GW को पार कर जाएगी।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

बिहार के शेखपुरा और बेगूसराय समेत चार जिलों में बुधवार को 40 स्टूडेंट्स गर्मी से बेहोश हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024