Headlines

दिल्ली अस्पताल हादसा- आरोपी 30 मई तक पुलिस हिरासत में:चाइल्ड केयर सेंटर के मालिक पर पहले भी दर्ज हो चुके लापरवाही के दो केस

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बेबी केयर सेंटर में 8 ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी आग में 6 नवजातों की मौत हो गई। ये बच्चे एक दिन से लेकर 25 दिन के थे। मामले में आरोपी अस्पताल मालिक डॉ नवीन खिची और डॉ आकाश को तीन दिन (30 मई तक) की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड हॉस्पिटल के मालिक नवीन खिची के खिलाफ IPC की धारा 336 (दूसरों की निजी सुरक्षा को खतरे में डालना), 304A (लापरवाही से मौत) और 34 (आपराधिक गतिविधि) के तहत FIR दर्ज की थी। नवीन घटना के बाद से फरार था। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन मार्च 2024 में खत्म हो गया था। अस्पताल के मालिक का पश्चिम पुरी में भी अस्पताल है। उस अस्पताल में सरप्राइज इंस्पेक्शन के दौरान कई कमियां पाई गई थीं, जिसके चलते दो अलग मामलों में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हो चुके हैं।

अस्पताल का मालिक नवीन खिची (ग्रीन शर्ट में) और डॉ. आकाश (सफेद शर्ट में) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों को विवेक विहार पुलिस स्टेशन लगाया गया। दोनों को 30 मई तक हिरासत में रखा जाएगा।

मृतक बच्चों के परिवार का आरोप- एक दिन बाद घटना की जानकारी मिली
हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों ने अस्पताल पर घटना की जानकारी देर से देने का आरोप लगाया है। एक परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में आग रात के 11-12 के बीच लगी थी। हमें जानकारी आज (26 मई) की दोपहर में दी गई। अस्पताल वाले हमारे बच्चे के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। अस्पताल वाले नहीं बता रहें हैं कि बच्चे के कहां गया रखा गया है। हमें इसकी जानकारी चाहिए, जिससे बच्चे की पहचान कर सकें।

अस्पताल बिल्डिंग में अवैध ऑक्सीजन की रीफिलिंग का आरोप
दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि शुरुआती जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट को कारण बताया जा रहा है। बेबी केयर सेंटर के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर अवैध ऑक्सीजन सिलेंडर रीफिलिंग का काम चल रहा था।

दमकल अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की कुल 16 गाड़ियां पहुंचीं। तब तक आग की लपटें ऊपर के फ्लोर और पास की दो बिल्डिंग्स में भी फैल चुकी थी। बेबी केयर सेंटर में ऊपर जाने के लिए बाहर की तरफ से लोहे की एकमात्र घुमावदार सीढ़ी है। उसमें भी आग लग गई थी।

बेबी केयर सेंटर में भर्ती 12 बच्चों में से एक की मौत आग लगने से पहले ही हो चुकी थी। धुआं भरने के कारण अन्य 11 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने लकड़ी की सीढ़ियों पर चढ़कर खिड़की से अन्य 11 बच्चों को बाहर निकाला। तब तक दम घुटने से 6 बच्चों की मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है।

रेस्क्यू किए गए 5 बच्चों को एडवांस NICU अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। चाइल्ड हॉस्पिटल के दोनों तरफ दो रेसिडेंशियल बिल्डिंग से 11-12 लोगों को बचाया गया। फायर सर्विस ने करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024