Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:भोजपुरी गायक पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित किया, NDA उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाह के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था

भोजपुरी गायक पवन सिंह को भाजपा से मंगलवार को निष्कासित कर दिया गया है। पवन सिंह ने काराकाट से NDA के उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेद्र कुशवाह के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसे लेकर ही बिहार भाजपा ने उन्हें निष्कासित किया है। पार्टी ने कहा है कि पवन सिंह के फैसले से भाजपा की छवि धूमिल हुई है।

पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया था। पवन सिंह ने इसके लिए भाजपा को धन्यवाद किया था, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी और काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024