Headlines

न वोट डाला, न प्रचार किया..अब पार्टी ने भेजा नोटिस:हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से BJP ने 2 दिन में मांगा जवाब, विधायक को भी शो-कॉज

न वोट डाला, न प्रचार किया..अब पार्टी ने भेजा नोटिस:हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से BJP ने 2 दिन में मांगा जवाब, विधायक को भी शो-कॉज

रांची7 मिनट पहले

हजारीबाग से BJP सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज नोटिस दिया है। उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। चुनाव प्रचार से खुद को दूर रखने और वोट नहीं देने को लेकर पार्टी ने उन्हें तलब किया है।

वहीं प्रदेश भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के साइन से लेटर जारी किया गया है।

इस बार के चुनाव में BJP ने हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट दिया था। कल इस सीट के लिए वोटिंग हुई। जयंत सिन्हा ने पार्टी की पहली लिस्ट आने से पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी।

प्रदेश भाजपा की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया है, तब से आप चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं। आप संगठनात्मक कार्य में भी रुचि नहीं ले रहे हैं।

लोकतंत्र के महापर्व में आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार आप इस संबंध में दो दिनों में स्पष्टीकरण दें।

पार्टी के काम से दूरी बनाने पर जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज नोटिस दिया है।
पार्टी के काम से दूरी बनाने पर जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज नोटिस दिया है।

पार्टी की छवि हो रही खराब
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जयंत सिन्हा का मतदान नहीं करना पार्टी की छवि को खराब कर रहा है। वे चुने हुए सांसद हैं। उन्हें कम से कम मतदान में सक्रिय होना चाहिए था। इस तरह का कदम उचित नहीं है। इसका नकारात्मक संदेश जाता है।

धनबाद विधायक राज सिन्हा को भी नोटिस
पार्टी की ओर से धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। महामंत्री आदित्य साहू ने लेटर जारी किया है उसमें लिखा है कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र से ढुलू महतो को प्रत्याशी घोषित करने के बाद आपने संगठन के कार्यों से दूरी बना ली है। इतना ही नहीं आप चुनाव प्रचार में भी रुचि नहीं दिख रहे हैं।

पत्र में विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और घोषित प्रत्याशी के खिलाफ नकारात्मक बातें कही जा रही हैं। इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। राज सिन्हा से पार्टी ने पूछा है कि क्यों नहीं आपको पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाए। इन्हें भी दो दिनों में जवाब देने को कहा है।

टिकट कटने के बाद जयंत ने बनाई दूरी
यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने BJP की पहली लिस्ट घोषित होने के कुछ ही घंटे पहले राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा कर दी। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले से अवगत कराया था।

उन्होंने BJP में रहने की बात कही थी, लेकिन जब पार्टी की ओर से चुनावी तैयारी को लेकर सभी सांसदों और NDA उम्मीदवारों के साथ अप्रैल माह के पहले सप्ताह में बैठक हई तो जयंत सिन्हा उसमें शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024