Headlines

मोदी बोले-आरक्षण बदलकर सपा-कांग्रेस पाप करना चाहती है:जहां भी कांग्रेस सरकार, वहां दलितों-पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को देना शुरू कर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर में चुनावी रैली में कहा- इन लोगों ने कर्नाटक में रातों-रात मुसलमानों को OBC बना दिया। वहां के पिछड़े आरक्षण से वंचित रह गए। अब यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। संविधान बदलकर एससी-एसटी और ओबीसी का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं।

इससे पहले, मोदी ने फतेहपुर और बाराबंकी में भी चुनावी रैली की। फतेहपुर में कहा- कांग्रेस ने इज्जत बचाने के लिए मिशन-50 रखा है। कांग्रेस-सपा दोनों की कुंडली मिलती है। दोनों भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। आतंकियों के हमदर्द भी हैं। सपा के लोग हेलिकॉप्टर से दंगाइयों से मिलने जाते थे।

मोदी ने बाराबंकी में कहा- सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो फिर से रामलला को टेंट में भेज देंगे। राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024