Headlines

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन:शाम 7 बजे तक दिल्ली आवास पर रखी जाएगी पार्थिव देह; अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन:शाम 7 बजे तक दिल्ली आवास पर रखी जाएगी पार्थिव देह; अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में

ग्वालियर2 घंटे पहले

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। पार्थिव देह बुधवार दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक उनके दिल्ली वाले आवास पर रखी जाएगी। फिर गुरुवार सुबह 11 बजे ग्वालियर लाई जाएगी, यहां दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। अंतिम संस्कार ग्वालियर में शाम 5 बजे किया जाएगा। माधवी राजे के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया।

राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024