Headlines

चारधाम यात्रा- 45KM लंबा जाम, इंतजार में 11 की मौत:उत्तराखंड DGP का राज्यों को लेटर- 31 मई तक कोई VIP न भेजें

चारधाम यात्रा- 45KM लंबा जाम, इंतजार में 11 की मौत:उत्तराखंड DGP का राज्यों को लेटर- 31 मई तक कोई VIP न भेजें

उत्तरकाशी13 मिनट पहले
यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अगर आप अभी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल दें, क्योंकि गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ के चलते सरकारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। दोनों धामों के लिए जब आप हरिद्वार से आगे बढ़ते हैं तो 170 किमी दूर बरकोट तक 45 किमी लंबा जाम नजर आ जाएगा।

गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बुधवार को बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 5 की जान मंगलवार को गई। तीन ऐसे हैं, जिन्होंने गाड़ी में दम तोड़ दिया। जिनकी मौत हुई, उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा थी। 4 को डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी।

इधर, उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार ने बुधवार को हाई लेवल मीटिंग के बाद सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को लेटर लिखा है। DGP अभिनव ने अपील की है कि राज्य चारधाम यात्रा के लिए 31 मई तक किसी भी वीआईपी को न भेजें।

अब तक 2 लाख 76 हजार 416 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। 10 मई को कपाट खुलने के बाद से अब तक 1 लाख 26 हजार 306 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

तारीख से पहले पहुंच रहे यात्री- गढ़वाल कमिश्नर
बरकोट से आगे यमुनोत्री और गंगोत्री के रास्ते हैं। सब जाम हैं। यहां से उत्तरकाशी का 30 किमी का रूट वन-वे है, इसलिए मंदिर से लौट रही गाड़ियां पहले निकाली जा रही हैं। मंदिर जाने वाली गाड़ियों का नंबर 20-25 घंटे बाद आ रहा है। विनय शंकर ने यह भी बताया कि यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि ऑफलाइन यात्री अपनी दी गई तारीख से पहले यात्रा कर रहे हैं, इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह तस्वीर गंगोत्री से 52 किमी पहले गंगनानी पर लगे लंबे जाम की है।

लोगों के लिए न रुकने का ठिकाना, न खाने-पीने की व्यवस्था
गंगोत्री जाते वक्त उत्तरकाशी से 20 किमी आगे बढ़ते ही सड़क किनारे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग आराम करते दिखने लगेंगे। यहां न खाने का ठिकाना है और न रुकने का। आसपास के गांवों के लोग पानी की बोतल के 30 से 50 रु. तो शौचालय उपयोग का 100 रु. तक ले रहे हैं।

गंगोत्री रूट पर छह दिन से जाम में फंसे महाराष्ट्र, मप्र, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा और दिल्ली के 7 हजार यात्रियों ने आगे की यात्रा स्थगित कर लौटना ही मुनासिब समझा।​​​​​ हांलाकि, ​केदारनाथ और बद्रीनाथ के रास्तों पर जाम कम है। मंगलवार को यहां 23 हजार लोगों ने दर्शन किए।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से ली गई है। इसमें कथित तौर से यमुनोत्री के रास्ते में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है।

आपबीती: सड़कों पर गुजार रहे ठिठुरती रातें

  • नासिक के इस दल ने बताया कि हम गंगोत्री जा रहे थे, लेकिन कई घंटों से जाम में फंसे हैं। इसलिए अब गंगोत्री यात्रा स्थगित कर केदारनाथ धाम जा रहे हैं। हमारा पैसा बर्बाद हो गया है। टैक्सी का किराया भी लगभग दोगुना पड़ गया है।
  • मप्र के सेंधवा की रजनी ठाकुर बताती हैं कि कल शाम 7 बजे से फंसे हैं। अब सुबह हो चुकी है लेकिन रास्ता नहीं खुला। हमारे साथ कई बुजुर्ग हैं, जो बीमार हो रहे हैं। पुलिस दो बार हाल पूछ गई, लेकिन खाने-पीने के इंतजाम नहीं किए।
  • महाराष्ट्र से आए विनय देशमुख ने बताया कि 14 घंटे से गंगोत्री जाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गाड़ी में कब तक इंतजार करेंगे। आसपास न गांव है, न ढाबा। खाने-पीने को भी कुछ नहीं। पीने का पानी भी 50 रु. का मिल रहा।
गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

अब तक 26 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके
उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार के मुताबिक पिछले साल 28 मई तक यमुनोत्री में 12,045 तो गंगोत्री में 13,670 यात्री ही पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को दिनभर में 27 हजार लोग यमुनोत्री पहुंचे। सड़कों पर बहुत दबाव है। अब तक 26.73 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में 1.42 लाख से ज्यादा लोग ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

अभी कपाट खुले 4 दिन ही हुए हैं, जबकि यात्रा नवंबर तक चलेगी। 2023 में मई से नवंबर तक रिकॉर्ड 55 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। कई लोग बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे हैं। सरकारी इंतजाम 2023 के यात्रियों की संख्या के आधार पर हुए थे।

उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार ने मंगलवार को सभी जिलों के इंचार्ज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और चारधाम की तैयारियों का जायजा लिया।

4 दिन में 1.30 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे, पिछले साल 16 दिन में इतने लोग गए थे
पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 1200 साल से हो रही है, लेकिन पहली बार इतने श्रद्धालु पहुंचे हैं। पिछले साल यमुनोत्री, गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल तो केदारनाथ के 25 अप्रैल और बद्रीनाथ के 27 अप्रैल को खुले थे। तब यात्रा के शुरुआती पांच दिनों में 52 हजार लोग ही पहुंचे थे। इस बार चार दिन में 1.30 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। 2023 में इतने लोग 16 दिन में पहुंच पाए थे।

गुजरात सरकार ने गांधीनगर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर बनाया है। सेंटर ने उत्तराखंड सरकार से बात कर गुजराती श्रद्धालुओं की मदद करने के लिए कहा है।

ये खबरें भी पढ़ें…

चार धाम यात्रा शुरू:पहले दिन रिकॉर्ड 32 हजार श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए, CM धामी ने भी पूजा की

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट सुबह 6:55 बजे और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10:29 बजे खोले गए। दोपहर 12:25 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। जबकि बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे।

केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पहले ही दिन हजारों लोगों की भीड़ के कारण अव्यवस्था देखने को मिली। पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024