Headlines

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट:60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; राजस्थान में कल से हीटवेव की संभावना

मौसम विभाग ने आज 21 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी आज बारिश होगी। यहां हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश के दौर के बावजूद राज्यों में तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध प्रदेश, महाराष्ट्र में सोमवार को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों में एक बार फिर से हीटवेव यानी लू चल सकती है। राजस्थान में कल यानी 15 मई से 18 मई तक लू चलेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 16 मई और MP-बिहार में 17 मई से हीटवेव चलेगी। इन राज्यों में तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सोमवार देर बेंगलुरु में और मंगलवार सुबह तमिलनाडु के थूथुकुडी में बारिश हुई।

आगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान
15 मई: नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बिजली और आंधी चलने का अलर्ट

  • ओडिशा समेत नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्यों में बिजली गिरने का अनुमान है, बारिश होगी।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और गोवा में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में तेज बारिश का अलर्ट है।

16 मई: UP-पंजाब में हीटवेव चलेगी, गुजरात में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी

  • महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बिजली गिरने का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश, गोवा और कर्नाटक में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हीटवेव चलेगी।
  • गुजरात में उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

17 मई: MP सहित 7 राज्यों में लू चलेगी, नॉर्थ-ईस्ट में बारिश होगी

  • राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, और मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट रहेगा।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश होगी।
  • तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

मानसून को लेकर 2 अनुमान

1. मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024