Headlines

इंडिगो की फ्लाइट में शुगर फ्री खाना नहीं मिला:महिला पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी, कहा- एविएशन मिनिस्टर क्या कर रहे हैं?

इंडिगो की एक महिला पैसेंजर ने एयरलाइन स्टाफ पर डायबिटीज यात्रियों को शुगर वाला खाने खिलाने को मजबूर करने के आरोप लगाए और पूछा कि एविएशन मिनिस्टर क्या कर रहे हैं।

भारत से सिएटल जाने वाली स्वाती सिंह ने 10 मई को X पर पोस्ट में इंडिगो के साथ अपना बुरा एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए लिखा- एक दिन पहले मेरी फ्लाइट रद्द हो गई, जिससे मुझे काफी नुकसान उठाना पड़ा। अगले दिन दोपहर 3 बजे फ्लाइट मिलने वाली थी, लेकिन फ्लाइट रात साढ़े नौ बजे के बाद एयरपोर्ट पहुंची। मुझे 6 घंटे तक फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा।”

डायबिटिक यात्रियों को शुगर फ्री खाना नहीं मिला
स्वाती ने आगे लिखा कि इंतजार के दौरान एयरपोर्ट स्टाफ ने पानी तक के लिए नहीं पूछा। पैसेंजर्स को खराब क्वालिटी वाला खाना दिया गया। कुछ पैसेंजर डायबिटिक थे, उन्हें बिना शुगर वाला खाना दिया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन लोगों ने मजबूरी में वही खाना खाया जो सभी के लिए था।

स्वाति ने लिखा है कि आम लोगों के पास इस तरह की एयरलाइन में सफर करने के सिवा कोई ऑप्शन नहीं हैं, लेकिन एविएशन मिनिस्ट्री को चाहिए कि इस तरह की मिस मैनेजमेंट वाली एयरलाइंस पर जुर्माना लगाए।

वहीं, स्वाती के एयरलाइन के साथ हुए खराब एक्पीरियंस पर इंडियो ने कहा कि हम यात्रियों को इस तरह का एक्पीरियंस नहीं देना चाहते। एयरलाइन ने यात्रियों की सहायता करने की बात भी कही।

क्रू की कमी से एयर-इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें कैंसिल हुईं थीं
एअर इंडिया एक्सप्रेस के करीब 200 क्रू-मेंबर्स 7 मई की रात अचानक छुट्टी पर चले गए थे। इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ सिक लीव अप्लाई की थी और मोबाइल भी ऑफ कर लिया था। ऐसे में क्रू की कमी के कारण एयरलाइन को 80 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी थीं। ​​​​​​

इसके बाद 10 मई को भी केबिन क्रू की कमी के कारण लगभग 75 उड़ानें कैंसिल की गई थीं। फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण एयरलाइन को तीन दिनों में करीब 30 करोड़ का नुकसान हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024