Headlines

पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे:मुजफ्फरपुर में मोदी बोले- देश कांग्रेस वाली डरपोक और कमजोर सरकार नहीं चाहता है

बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में सभा की। उन्होंने कहा कि आप अपने मोहल्ले में भी ढीला पुलिस वाला पसंद करते हैं क्या, ढीला टीचर पसंद करते हैं क्या। फिर देश का प्रधानमंत्री मजबूत होना चाहिए या नहीं। डरपोक पीएम देश चला सकता है क्या। देश कांग्रेस जैसी डरपोक और कमजोर सरकार नहीं चाहता है।

ये लोग इतने डरे हुए हैं कि रात में सपने में पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। क्या ऐसे लोगों को देश दे सकते हैं क्या इंडी वाले बोल रहे हैं पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे नहीं पहनी है तो पहना देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के चारा वाले कहते हैं दलित, महादलित, पिछड़े, आदिवासियों को जो आरक्षण मिलता है वो उनसे लेकर पूरा का पूरा मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये देश ऐसी कोई भी हरकत नहीं चला लेगा। मैं मर जाऊंगा, लेकिन किसी को संविधान और आरक्षण किसी को देने नहीं दूंगा।

PM मोदी ने कहा, मोदी ने एक नई योजना बनाई है जिससे आपकी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। इतना ही नहीं आप घर में बिजली पैदा करके हीरो बन जाएंगी। इस योजना का नाम है ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’।

पीएम ने आगे कहा कि RJD चारों खाने चित होने जा रही है। मैं हिन्दुस्तान में जहां-जहां गया। बिहार में जहां गया एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार। 2 बजे पीएम छपरा में सभा को संबोधित करेंगे।

मुजफ्फरपुर से पहले हाजीपुर में प्रधानमंत्री ने चिराग पासवान के समर्थन में सभा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024