Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:PM ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका; रोटी बेली, सब्जी बनाई फिर लंगर में खाना परोसा

बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम मोदी पटना के श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। PM मोदी ने यहां मत्था टेका, अरदास की और लंगर में खाना खाया। इसके बाद PM ने लंगर में पंगत में बैठे लोगों के लिए रोटियां बेलीं और खाना परोसा।

PM मोदी गुरुद्वारे में करीब 20 मिनट रुके। उनके साथ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी थे। गुरुद्वारे पहुंचने के दौरान सड़क की चौड़ाई कम होने से PM का कारकेट रास्ते में फंस गया था। बैरिकेडिंग हटाकर कारकेट को आगे निकाला गया।

प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर पटना सिटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सिख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिखा। तख्त श्री हरविंदर साहिब गुरुद्वारा को रंग रोगन के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया था। पूरी खब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024