Headlines

मेरी मां’ पेंटिंग कॉम्पिटिशन:पूरे भारत से 27,067 लोगों ने भाग लिया, 103 विनर्स में से जबलपुर के श्रीयांश विजेता, नर्मदापुरम की नीतिका को सेकेंड प्राइज

दैनिक भास्कर ‘मेरी मां’ पेंटिंग कॉम्पिटिशन:पूरे भारत से 27,067 लोगों ने भाग लिया, 103 विनर्स में से जबलपुर के श्रीयांश विजेता, नर्मदापुरम की नीतिका को सेकेंड प्राइज

करीना दत्ता14 घंटे पहले

दैनिक भास्कर के ‘मेरी मां’ पेंटिंग कॉम्पिटिशन का रिजल्ट आ चुका है। देश भर से आई हजारों एंट्रीज में से 103 पेंटिंग्स को सेलेक्ट किया गया। इनमें से टॉप 3 पार्टिसिपेंट्स को विजेता चुना गया है और बाकी 100 को पार्टिसिपेंट्स को विशेष ज्यूरी पुरस्कार दिया गया।

जबलपुर के श्रीयांश विश्वकर्मा को फर्स्ट प्राइज मिला है। नर्मदापुरम की नीतिका शर्मा को सेकेंड प्राइज और भुज के जय सोनी को इस कॉम्पिटिशन में थर्ड प्राइज दिया गया है।

जबलपुर के श्रीयांश विश्वकर्मा ने मेरी मां पेंटिंग कॉम्पिटिशन में फर्स्ट प्राइज जीता।
नर्मदापुरम की नीतिका शर्मा ने इस कॉम्पिटिशन में सेकेंड प्राइज जीता।
भुज के रहने वाले जय सोनी ने इस कॉम्पिटिशन में थर्ड प्राइज जीता।

लगातार 3 साल से हो रहा है मदर्स डे पेंटिंग कॉम्पिटिशन
दुनिया भर में मदर्स डे मई माह के दूसरे संडे को मनाया जाता है। मदर्स डे के खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दैनिक भास्कर समूह लगातार 3 साल से मदर्स डे पेंटिंग कॉम्पिटिशन ‘मेरी मां’ का आयोजन कर रहा है। इस बार कॉम्पिटिशन में देश भर से 27,067 लोगों ने पार्टिसिपेट किया। विजेता पेंटिंग्स की प्रदर्शनी 12 से 14 मई को भोपाल के डीबी सिटी मॉल में सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक लगाई जाएगी।

फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड प्राइज होल्डर्स को अवार्ड दिए गए। वहीं, 100 अन्य लोगों को विशेष ज्यूरी पुरस्कार मिला।

इन 4 शहरों में होगी पेंटिंग्स की खास प्रदर्शनी
‘मेरी मां’ कॉम्पिटिशन के विजेताओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए 4 शहरों में पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

7 मई को ज्यूरी मेंबर्स ने चुने 3 विजेता
भोपाल में 7 मई को संस्कार वैली स्कूल में 3 सदस्यीय ज्यूरी ने 103 विजेताओं का चयन किया।ज्यूरी मेंबर्स में पद्म श्री सम्मानित तिलक गिताई और जय प्रकाश लखिवाल के साथ लोकप्रिय पेंटर अखिलेश वर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024