Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:संदेशखाली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, तृणमूल बोली- वीडियो सामने आने के बाद भाजपा बौखलाई

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में रविवार को भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का एक वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा का पट्‌टा पहले हुए कुछ महिलाएं कुछ युवकों को पीटती हुई नजर आ रही हैं। टीएमसी नेता सुकुमार महतो ने कहा-खुलना इलाके के मुद्दों को लेकर एक बैठक हो रही थी। भाजपा के लोग आए और हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी।

TMC ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- संदेशखाली में गढ़े गए झूठे नैरेटिव से भाजपा के लोग बौखला गए हैं। आप खुद देखिए कि कैसे भाजपा की सांसद प्रत्याशी रेखा पात्रा के नेतृत्व में जिन महिलाओं ने पैसे लेकर झूठ बोले थे। वे हमारे कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही हैं।

भाजपा संदेशखाली का सच सामने आने के बाद ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रही है। अगर वे डरे हुए नहीं होते तो कानून-व्यवस्था अपने हाथ में क्यों लेते। इस महीने संदेशखाली के दो वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें भाजपा नेता संदेशखाली की घटना को खुद साजिश बता रहे हैं। महिलाओं ने भी पैसे लेकर झूठ बोलने की बात स्वीकार की है।

लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024