Headlines

रायबरेली में सपा विधायक के घर पहुंचे अमित शाह:मनोज पांडेय ने पैर छुए; बंद कमरे में मुलाकात; राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को रायबरेली में अचानक सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय के घर पहुंच गए। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भी हैं। सपा विधायक ने अपने आवास पर शाह का वेलकम किया। उन्हें बुके दिया और पैर छुए। अब बंद कमरे में दोनों की मुलाकात चल रही है।

इसी साल फरवरी में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद क्रॉस वोटिंग भी की थी। मनोज सपा के कद्दावर ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते थे। सपा सरकार में मंत्री और 3 बार विधायक रहे हैं। उनकी गिनती अखिलेश के करीबी नेताओं में होती थी।

ह ने रायबरेली को लेकर मनोज पांडेय से चर्चा की।

इससे पहले शाह ने रायबरेली में जनसभा की। कहा- शहजादे रायबरेली से वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है, तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनके वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।

ये गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपए देंगे। मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपए देंगे। 15 हजार क्या, 1,500 रुपए भी नहीं दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024