Headlines

मां का अंतिम संस्कार करने निकले थे, ट्रक ने रौंदा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पति-पत्नी सहित 3 की मौत; शव के टुकड़े चारों ओर बिखरे

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर अचानक सांड के आने से एक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार से बाहर निकलते ही पति-पत्नी समेत तीन लोगों को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए।

हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे बांदीकुई (दौसा) थाना क्षेत्र के ऊंनबड़ा गांव के पास हुआ।जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के रहने वाले हंसमुख (32) पुत्र कांतिलाल की मां का हरिद्वार में निधन हो गया था। इसलिए वे अपनी पत्नी, बेटी और दूसरे रिश्तेदारों के साथ उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।

बांदीकुई SHO ने बताया कि हंसमुख के अलावा उनकी पत्नी सीमा (30) एवं चाचा मोहनलाल (55) को ट्रक ने कुचल दिया। तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर हाईवे पर बिखर गए। वहीं, एक शव का सिर कटकर अलग हो गया। कार में सवार हंसमुख की बहन नीता (32), नीलम (26), ड्राइवर दिनेश (30) गंभीर घायल हुए हैं। वहीं, मामा कीरट भाई, नीता की बेटी सादिया (3) एवं हंसमुख के बेटे निवाल (2) को हल्की चोट आई है। सभी घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हरिद्वार घूमने गई थी मां

हंसमुख के मामा कीरट भाई ने बताया कि उनकी बहन सविता 6 मई को हरिद्वार घूमने के लिए गई हुई थी। शनिवार सुबह सविता की हरिद्वार में मौत हो गई। इसके बाद पूरा परिवार उनके क्रिया कर्म के लिए हरिद्वार जा रहा था और यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024