पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि थर्ड फेज के दौरान UP में अल्पसंख्यकों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने मंगलवार को पुरुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। साथ ही ममता ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को मोदी आचार संहिता में बदल दिया गया है। वे केवल भाजपा का पक्ष ले रहे हैं।
उधर, भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, ‘अब तक मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ही चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता ने कहा है कि स्मृति ईरानी को हराना चाहिए। एक पाकिस्तानी नेता अमेठी के चुनाव में इंट्रेस्ट ले रहा है। आज मैं पूछना चाहती हूं कि राहुल जी का पाकिस्तान के साथ रिश्ता क्या कहलाता है?’
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…
