Headlines

PM बोले- लोगों से लूटा धन उन्हें वापस लौटाएंगे:इसके लिए कानूनी सलाह ले रहा हूं; 2014 में कहा था- हर भारतीय को 15 लाख मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘वे कानूनी सलाह ले रहे हैं कि लोगों से जो धन भ्रष्टाचार के जरिए लूटा गया है, उसे लोगों को कैसे लौटाया जाएगा।’

पीएम ज्यादातर चुनावी रैलियों में करप्शन का जिक्र कर रहे हैं। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल, आगरा, मेरठ में भी इसी तरह की बात कह चुके हैं। सोमवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के वेमागिरी में फिर इसी बात को दोहराया।

रविवार यानी 6 जून को झारखंड के मंत्री के सचिव के नौकर के घर से मिले 30 करोड़ रुपए का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता है कि ऐसे लोग गांधी परिवार के करीबी क्यों निकलते हैं। इन लोगों ने अपने नौकर के घर को भ्रष्टाचार का गोदाम बना दिया है।’

पीएम ने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि किसी विधायक के पास से इतनी बड़ी रकम पकड़ी गई है। इससे पहली भी झारखंड के एक विधायक के घर से इससे भी बड़ी रकम बरामद की गई थी, जिसे गिनते-गिनते मशीनें भी थक गई थीं। सचिव के नौकर के घर से मिले 30 करोड़ रुपए… पूरी खबर यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024