Headlines

अयोध्या में PM मोदी ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया:आरती उतारी; रामपथ पर 1 घंटा 10 मिनट में 2 km का रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला की आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद रामपथ पर खुली जीप में 2 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो 1 घंटा 10 मिनट तक चला। सीएम योगी और अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम के साथ रहे। हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल लेकर वोट की अपील की।

खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही थीं। भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन किया। रामपथ को फूलों से सजाया गया था। रोड शो देखने साधु-संत भी पहुंचे थे।

पीएम ने रामलला के दर्शन किए। आरती उतारी।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला अयोध्या दौरा था। चुनाव के समय अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले पीएम हैं।

पीएम मोदी के रोड शो की तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024