Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:शशि थरूर बोले- 400 सीट पार का दावा मजाक है, 300 पार असंभव और 200 पार भाजपा के लिए चुनौती

शशि थरूर ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कहा कि भाजपा का 400 पार का दावा करना एक मजाक है। 300 पार करना उनके लिए असंभव है। उनके लिए 200 पार करना चुनौती है। भाजपा को केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिलेगी। दक्षिण के राज्यों में उनका (भाजपा का) प्रदर्शन 2019 से भी खराब रहेगा।

थरूर तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 26 अप्रैल (दूसरे चरण) को वोटिंग हो चुकी है। भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और CPI ने पी रवींद्रन को उतारा है।

थरूर ने ये भी कहा कि अब तक 190 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। मुझे अपने सूत्रों से काफी पॉजिटिव जानकारी मिली है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि कोई जबर्दस्त लहर है, लेकिन निश्चित रूप से सरकार के लिए कोई लहर नहीं है।

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। माता-पिता मेहनत से बच्चों को पढ़ाते हैं। चाहते हैं कि उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि इतना करना भी मुश्किल है। मिट्टी का तेल, दाल, सब्जियों सबका भाव बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024