Headlines

राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय:राहुल के नाम से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा; कल नॉमिनेशन की आखिरी तारीख

अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी के नाम से अमेठी से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा गया है। वह कल नामांकन कर सकते हैं। गुरुवार सुबह को अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा-गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल लड़ेंगे? उन्होंने कहा- सारी तैयारियां उनके ही लिए है। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नहीं। गुरुवार को गांधी परिवार के नामांकन का काम देखने वाले वकील केसी कौशिक पहले रायबरेली और फिर अमेठी पहुंचे।

ऐसे में कयास यह भी है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दे दिया है। वे 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

दिनेश कांग्रेस से 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार विधान परिषद सदस्य बने थे। 2018 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2022 में वह भाजपा के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से जीतकर तीसरी बार MLC बने हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024