तमिलनाडु के विरुधुनाग में पत्थर खदान में बुधवार (1 मई) को विस्फोट हो गया। इस घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई। बताया गया कि विस्फोट के कारण उनके शरीर के चिथड़े हो गए। विरुधुनगर SP ने कहा कि विस्फोट तब हुआ जब मजदूर पत्थर खदान में गाड़ी में से विस्फोटक उतार रहे थे। खदान से जुड़े कागज भी जांचे जा रहे हैं।
