Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:प्रियंका असम में बोलीं- CM हिमंता कांग्रेस में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे, भाजपा में जाते ही सब धुल गए

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के धुबरी में चुनावी रैली के दौरान कहा- असम में माफियाओं का राज चल रहा है। जब आपके CM कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए।

प्रियंका ने कहा- भाजपा ने एक वॉशिंग मशीन विकसित की है, जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है। ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया है।आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि सरकार में बैठे मंत्रियों का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर है।

देश में 30 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली है लेकिन जिससे भी बात करो वो बेरोजगार है। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कांग्रेस की गारंटियों को पूरा कर रहे हैं वहीं असम में बीजेपी के शासन में माफिया राज चल रहा है।

लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स देखें…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024