राहुल बोले- महालक्ष्मी योजना में हर महीने 8500 मिलेंगे:हम महिलाओं को लखपति बनाएंगे, 6 महीने में 30 लाख सरकारी पद भरेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिंड में कहा, मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत देशभर की गरीब महिलाओं को लखपति बनाएंगे। हर महीने उनके खाते में 8500 रुपए डाले जाएंगे। 6 महीने में 30 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।
राहुल गांधी ने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के पक्ष में एमजेएस मैदान पर चुनावी सभा की। राहुल ने हाथ में संविधान लेकर कहा- ये मामूली किताब नहीं है। आजादी के पास किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, आदिवासियों को जो भी कुछ मिला है इस किताब के कारण मिला है। अब पीएम ने अमित शाह ने और उनके सांसदों ने मन बना लिया है कि वो चुनाव जीतेंगे तो इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे।
राहुल गांधी के भाषण के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
अपडेट्स
30 लाख सरकारी पद खाली, हम 6 महीने में भर देंगे: राहुल
30 सरकारी लाख पद खाली पड़े हैं। हम 6 महीने में आपके हवाले कर देंगे। सेना में युवा जाते हैं। सबसे ज्यादा भिंड से। मोदी जी ने दो तरह के जवान बना दिए। एक को कैंटीन और अच्छी सैलरी मिलेगी। दूसरा जिसे ये नहीं मिलेंगे। एक को जवान दूसरे को अग्निवीर कहते हैं।
आप सोचिए दो लोगों को युद्ध में भेज रहे हो, एक से कह रहे हो आपको कुछ हुआ तो हम आपके परिवार की रक्षा करेंगे। और दूसरे जवान से कह रहे हैं, आपको कुछ हुआ तो कोई पेंशन और मदद नहीं मिलेगी। शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा। मोदी जी ने सेना का अपमान किया है।
हमारी सरकार हर ग्रेजुएट को अप्रेंटिसशिप कराएगी
अरबपतियों के बेटे अपने पिता की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप करते हैं, उनको पैसा मिलता है। ये उनको कंपनी में डालने का मौका होता है। हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो हर ग्रेजुएट को ये अधिकार देने जा रही है। आप सरकार से एक साल की गारंटी की नौकरी मांग सकते हो।
महिलाओं को लखपति बनाने की महालक्ष्मी योजना आएगी
हमने मनरेगा लागू की तो मीडिया ने कहा, गरीबों की आदत बिगाड़ रहे हैं। मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने की योजना।
गरीब महिलाओं को साल के 1 लाख रुपए दिए जाएंगे
महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी, हम सीधे बैंक अकाउंट में पैसा डालेंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। हर परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हर महीने 8500 रुपए हर महीने 1 तारीख को सरकार आपके खाते में डालेगी।
मीडिया मेरी बात नहीं दिखाएगा: राहुल
मीडिया किसानों और महंगाई की बात क्यों नहीं करती। गरीबों की बात नहीं करती। कहीं नहीं है। मैंने इनको आपका मित्र कहा, लेकिन ये आपके मित्र नहीं हैं। 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखेगा। मैं आपसे बात करूंगा, मीडिया नहीं दिखाएगा।
मोदी अगर 22-25 अरबपति बना सकते हैं तो कांग्रेस करोड़ लखपति बना सकती है।
21वीं सदी में आप बाहर जाते काम करते हो, हिंदुस्तान में महिलाएं भी मजदूरी करती हैं, जॉब करती हैं। महिलाएं आठ घंटे बाहर तो आठ घंटे घर में भी काम करती हैं। इंडि गठबंधन की सरकार इन महिलाओं को घर में काम करती हैं, पैसा देने जा रही है।
45 साल में सबसे ज्यादा महंगाई है
दो-तीन अरबपतियों को सारा का सारा धन दिया जाता है। रेलवे देखो अडाणी, सोलर पावर देखो अडाणी। किसान जानता है, हमारे जेब से पैसा निकालने की कोशिश हो रही है। मोदी कहते हैं आतंकवादी है। ये हालत है देश की। नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की। आज हिंदुस्तान में 45 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हर युवा ये बात जानता है। सबसे ज्यादा महंगाई आज है।
