श्री सारदा मठ और रामकृष्ण सारदा मिशन की अध्यक्ष प्रव्रजिका आनंदप्राण माताजी का 98 साल की उम्र में मंगलवार (30 अप्रैल) को निधन हो गया। उन्होंने 14 जनवरी 2023 को यह पद संभाला था। मठ के जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि माताजी को उम्र संबंधी बीमारियां थीं।
प्रव्रजिका आनंदप्राण माताजी के निधन पर पीएम मोदी ने x पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया। उन्होंने कहा, ”श्री सारदा मठ और रामकृष्ण सारदा मिशन की सबसे सम्मानित अध्यक्ष प्रव्रजिका आनंदप्राणा माताजी को समाज के लिए उनकी स्मारकीय सेवा और लोगों के बीच आध्यात्मिकता के मूल्यों को विकसित करने के लिए याद किया जाएगा।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी X पर पोस्ट किया कि यह जानकर दुख हुआ कि श्री सारदा मठ और रामकृष्ण सारदा मिशन की परम पूज्य अध्यक्ष प्रव्राजिका आनंदप्राण माताजी ने आज सुबह श्री सारदा मठ दक्षिणेश्वर में महा समाधि में प्रवेश किया। महान आध्यात्मिक नेता की दिवंगत आत्मा को मेरी प्रणाम। दुनिया भर के लाखों भक्तों के प्रति मेरी संवेदना है।”
