Headlines

इंडियन नेवी के नए चीफ बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, कहा- आत्मनिर्भरता की दिशा में नौसेना को मजबूत करेंगे

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार (30 अप्रैल) को नेवी के 26वें चीफ के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में योगदान के लिए भारतीय नौसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे।

कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अब तक नेवी के वाइस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नेवी चीफ का पदभार सौंपा गया। 60 वर्षीय त्रिपाठी 39 सालों से नेवी में हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024