झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत की याचिका पर सोमवार (29 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्त की बेंच ने ED को नोटिस जारी किया। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 6 मई तय की है।
हेमंत सोरेन की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपंकर दत्ता की बेंच को बताया था कि झारखंड हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर 28 फरवरी 2024 को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं सुनाया है।
हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ED ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…
