Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:अमित शाह बोले- देश परचून की दुकान नहीं, जहां एक-एक साल के लिए प्रधानमंत्री चुना जाए

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि इस देश ने तीन दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई है। तीन दशक तक अस्थिर सरकार चली, निर्बल प्रधानमंत्री चले। 10 साल से देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है।

INDI गठबंधन अगर ये कहता है कि एक साल शरद पवार, एक साल ममता बनर्जी, एक साल एम के स्टालिन और कुछ बचेगा तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। ये कोई परचून की दुकान नहीं है। इस तरह से देश नहीं चलता है।

देश की जनता ये जरूर सोचे कि अगर इंडी गठबंधन को बहुमत मिलता है तो पीएम कौन बनेगा। मोदी को पीएम बनाने का फल हमने देखा है। देश सुरक्षित हुआ है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की जनता तीसरी बार भी उन्हें चुनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024