Headlines

उन्नाव में बस-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, सिर कटकर अलग हुए; 5 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बस की एक साइड को चीरते हुए ट्रक निकल गया। उन्नाव के सफीपुर में रविवार दोपहर हुए इस हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक है। मृतकों में 5 पुरुष और दो महिलाएं हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के वक्त बस में 27 लोग सवार थे। बस बांगरमऊ से उन्नाव जा रही थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024