इलेक्शन कमीशन ने मणिपुर आउटर लोकसभा सीट के 6 पोलिंग सेंटर पर हुई वोटिंग को शून्य घोषित कर दिया है। 30 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यहां नए सिरे से वोटिंग कराई जाएगी।
कमीशन ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58 (2) और 58 ए (2) के तहत यह निर्देश दिया है। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान इन पोलिंग सेंटर्स पर हिंसा हुई थी।
चुनाव आयोग ने बताया कि इन बूथों पर EVM तोड़ी गई थीं और गैरकानूनी तरीके से मतदान भी हुआ था। इसके अलावा मणिपुर कांग्रेस ने भी बूथ कैप्चरिंग और जबरन वोट डलवाने की शिकायती कर दोबारा वोटिंग की मांग की थी।
इन पोलिंग स्टेशन पर होगी दोबारा वोटिंग
44- उखरूल (ST) के 4 पोलिंग स्टेशन
- 44/20- शांगशक
- 44/36-उखरूल (A)
- 44/41-उखरूल (D-1)
- 44/50-उखरूल (F)
45-चिंगई (ST) का एक पोलिंग स्टेशन
- 45/14- चिंगई
47-करोंग (ST) का एक पोलिंग स्टेशन
- 47/33-ओईम (A1)
कांग्रेस ने मणिपुर के कुछ बूथ पर री-पोलिंग की मांग की थी
मणिपुर कांग्रेस ने वोटिंग के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इलेक्शन कमीशन से राज्य भर के कई पोलिंग बूथ पर री-पोलिंग की बात कही थी। चीफ इलेक्शन कमीशन को लिखे लेटर में मणिपुर कांग्रेस ने अज्ञात हथियारबंद लोगों के EVM तोड़ने, बूथ कैप्चरिंग करने, वोटिंग में धांधली और जबरन वोटिंग की घटनाओं का जिक्र किया था। पूरी खबर पढ़ें…
