Headlines

बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सूखा राहत के लिए फंड जारी करने की मांग की

कर्नाटक कांग्रेस के नेता बेंगलुरु में केंद्र सरकार से सूखा राहत के लिए फंड जारी करने को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में CM सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, महासचिव रणदीप सुरजेवाला के साथ कई कांग्रेसी नेता हैं।

इनका कहना है कि केंद्र ने राज्य को सूखा राहत के लिए केवल 3,454 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जबकि राज्य सरकार ने 18,172 करोड़ रुपये की मांग की थी। यह केंद्र का फर्जी लुकाछिपी का खेल है।

मोहन भागवत बोले- RSS हमेशा आरक्षण के समर्थन में, लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो फैला रहे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ ने कभी भी कुछ खास वर्गों को दिए जाने वाले आरक्षण का विरोध नहीं किया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि संघ का मानना ​​है कि जब तक जरूरत है, आरक्षण जारी रहना चाहिए।

भागवत ने यह बात भाजपा और कांग्रेस के बीच आरक्षण को लेकर चल रही जुबानी जंग के बाद दोहराई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संगठन के विपरीत विचार वाले झूठे वीडियो फैलार रहे हैं।

RSS प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।उन्होंने कहा था कि समाज में भेदभाव मौजूद है, भले ही वह दिखता न हो।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

महादेव बेटिंग केस- एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया, 15 हजार करोड़ के फ्रॉड का आरोप

मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल के बाद साहिल को मुंबई की कोर्ट में पेश किए जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024