Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:संदेशखाली मामले पर जेपी नड्डा बोले- ममता अराजकता फैला रही हैं; BJP कैंडिडेट ने कहा- TMC को बैन करें, CM गिरफ्तार हों

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हथियार और गोला-बारूद मिलने पर राज्य के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को कहा- ममता बनर्जी की सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा बने हुए हैं। ममता बनर्जी की सरकार अराजकता फैला रही है।

नड्डा ने कहा- बंगाल में महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए गए जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर हमला किया गया। संदेशखाली में तलाशी के दौरान, CBI को 3 विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस भी बरामद किए गए। जनता आपको ममता बनर्जी को करारा जवाब देगी।

उधर, मेदिनीपुर से भाजपा कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि CM ममता बनर्जी को गिरफ्तार कर TMC को बैन कर देना चाहिए। ममता बनर्जी मर्डरर, टेरेरिस्ट और रेपिस्ट का साथ दे रही हैं। इतने हथियारों और बम से क्या वे संदेशखाली में ब्लास्ट कराना चाहती थीं।

नड्‌डा के बयान पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा- क्या वे (जे.पी. नड्डा) मायने रखते हैं? वे प्रभावी नहीं हैं। वह अपना राज्य नहीं जीत सके। 294 में से सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र में शेख शाहजहां हैं। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। हम बस इतना कहना चाहते हैं कि इस मामले में कानून को अपना काम करने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024