13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग:9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 17% मतदान; बंगाल भाजपा अध्यक्ष और तृणमूल समर्थकों में झड़प
18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45% वोटिंग हुई है।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।
सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।
2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।
इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।
राज्यों से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
राजस्थान: 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…
उत्तर प्रदेश: 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…
मध्य प्रदेश: 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…
बिहार: 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…
छत्तीसगढ़: 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…
लाइव अपडेट्स
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वोट डाला
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र में वरुणा में वोट डाला।
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में 4.8 करोड़ रुपए कैश मिला, BJP कैंडिडेट के.सुधाकर के खिलाफ केस दर्ज
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में चुनाव आयोग ने 4.8 करोड़ की नकदी जब्त की है। आयोग ने शुक्रवार को बताया कि गोविंदप्पा नाम के शख्स के घर से गुरुवार को कैश मिला। जांच करने के बाद भाजपा कैंडिडेट के.सुधाकर के खिलाफ मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।
राहुल द्रविड़-अनिल कुंबले ने डाला वोट
