Headlines

मोदी बोले- सपा हमेशा अपने परिवार का भला करेगी:कांग्रेस आपकी प्रॉपर्टी हड़पेगी, माता-बहनें सिर कटवा देंगी पर मंगलसूत्र नहीं देंगी

मोदी बोले- सपा हमेशा अपने परिवार का भला करेगी:कांग्रेस आपकी प्रॉपर्टी हड़पेगी, माता-बहनें सिर कटवा देंगी पर मंगलसूत्र नहीं देंगी

आगरा13 मिनट पहले

PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी के तीन जिलों में जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले आगरा, फिर बरेली, इसके बाद शाहजहांपुर में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। बरेली में पीएम ने कहा, सपा को अपने परिवार के बाहर का यादव नहीं मिला, जिसको टिकट दे सके। ये लोग हमेशा परिवार का ही भला करेंगे। परिवार के बाहर का कोई भी व्यक्ति हो इनके लिए मायने नहीं हैं।

राम मंदिर और धारा 370 पर मुझे गाली दी जाती थी, मैं चुपचाप सहता था। 370 भी हटाया और राम मंदिर का भव्य निर्माण भी कराया। सपा और कांग्रेस को राम मंदिर का निमंत्रण घर जाकर दिया, उसे ठुकरा दिया।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का ठप्पा

इससे पहले पीएम ने आगरा में कहा- कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है। ठान लिया है कि धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी।

मोदी ने कहा- यूपी के 2 लड़के पिछले दरवाजे से OBC का हक छीनने का प्लान बना रहे। कांग्रेस के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति की जांच होगी। शहजादे कहते हैं उनकी नजर लॉकर तक पहुंचेगी। महिलाएं अपना गला कटवा देंगी, लेकिन किसी को मंगल सूत्र नहीं देंगी।

यूपी में मोदी की आज 3 जनसभाएं हैं। आगरा के बाद वह बरेली की आंवला लोकसभा सीट के मतदाताओं को साधेंगे। यहां से शाहजहांपुर जाएंगे। शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोट की अपील करेंगे।

अपडेट्स

26 मिनट पहले

कांग्रेस की साजिश में सपा बराबर की भागीदार- मोदी

मोदी ने कहा- कांग्रेस की साजिश में समाजवादी पार्टी बराबर की भागीदार है। दो शहजादों के साथ आने का सबसे बड़ा आधार तुष्टिकरण की राजनीति है। इसलिए आज पूरा देश का रहा है कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। आपकी कमाई पर पंजा डालने वाले लोगों ने देश में सबसे ज्यादा घोटाले किए हैं, उसको हड़पने का खेल खेलना चाहते हैं।

40 मिनट पहले

सपा और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल का हिसाब नहीं दिया- मोदी 

पीएम ने कहा- शाहजहांपुर में जल जीवन मिशन के तहत घर तक जल पहुंचाने के काम में आपने टाप किया है। अगले पांच वर्ष मे तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। गांवों में जब तीन करोड़ लखपति दीदी होंगी परिवार भी आगे बड़ेगा। गांव की इकोनॉमी आगे बड़ेगी। ये मोदी की गारंटी है।

मोदी अपने काम का एक एक हिसाब का लेखाजोखा देकर आपके आशीर्वाद मांगता है, वोट मांगता है। लेकिन क्या आपने कभी सपा और कांग्रेस को अपने कार्यकाल पर हिसाब देते हुए देखा है। मोदी तो मेडीकल कॉलेज भी बनाता है अयोध्या रामलला का भव्य मंदिर भी बनाता है।

ये कांग्रेस और सपा वाले कया बताएंगे। ये सत्ता में थे तब अयोध्या, बनारस, लखनऊ, कानपुर में आए दिन आतंकि हमले होते थे। ये लोग क्या करते थे, मेरा एक काम है आप लोग करोगे? हाथ उपर करके बताओ, जो पहली बार वोट डालेंगे।

48 मिनट पहले

कांग्रेस पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है

मोदी ने कहा- कांग्रेस पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है। कर्नाटक मॉडल यह है कि ओबीसी को जो 27 प्रतिशत कोटा मिला हुआ है, उसी में से मुस्लिमों की जातियों को दे दिया गया है। कर्नाटक के सभी मुसलमानों को एक कागज पर ठप्पा मारकर उन सबको ओबीसी बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल आपको मंजूर है।

54 मिनट पहले

 सपा वालों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं- मोदी

पीएम ने कहा, सपा वालों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं। कांग्रेस वाले राम मंदिर बनने से रोक रहे थे। मंदिर निर्माण को रोकने के लिए सपा-कांग्रेस ने कई पाप किए। इनके पाप माफ करके मंदिर के ट्रस्टी ने घर जाकर निमंत्रण दिया। राम मंदिर का निमंत्रण मिलना सात जन्मों के पुण्य है। इन्होंने इसे भी ठुकरा दिया।

57 मिनट पहले

कांग्रेस की फिल्म फ्लॉप- मोदी

मोदी ने कहा- कांग्रेस की फिल्म फ्लॉप हो चुकी है। उनकी फिल्म में दो डायलॉग चल रहा है। पहला- मोदी जीत जाएगा तो तानाशाही आ जाएगी और दूसरा मोदी जीत जाएगा तो आरक्षण चला जाएगा।

1 घंटे पहले

योगी सरकार में गन्ने का भुगतान समय से होता है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा- लखनऊ और दिल्ली की दूरी तो कम की है। ये क्षेत्र डिफेंस कॉरीडोर से भी जुड़ेगा। यहां जरी-जरदोजी ओडीओपी योजना के तहत आगे बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों की किस्मत भी बदलेगी। योगी सरकार में गन्ने का भुगतान समय से होता है।

05:19 PM25 अप्रैल 2024

दो लड़कों की जोड़ी, जो कई बार फ्लॉप 

प्रधानमंत्री ने कहा, दो लड़कों की जोड़ी, जो कई बार फ्लॉप हो चुकी है। इनसे विकास की कोई उम्मीद कर सकते हैं क्या। हमारी सरकार के लिए युवा, गरीब, महिला और अन्नदाता हमारी प्राथमिकता हैं।

05:17 PM25 अप्रैल 2024

आप का वोट ही है जो सबको काबू में रखेगा- मोदी

पीएम मोदी ने कहा- इस चुनाव में आपका एक-एक वोट सशक्त भारत के संकल्प को मजबूत देने की गारंटी है। ये मोदी की गारंटी से भी ज्यादा आपके वोट की गारंटी है। साथियों इस बार आपको अपने वोट से देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को बहुत कड़ा संदेश देना है।

आप का वोट ही है जो सबको काबू में रखेगा। ये आपका वोट ही है, जो भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। क्रांतिकारियों की इस धरती पर सबसे आगे बीजेपी खड़ी है। आपका ये उत्साह बता रहा है कि शाहजहांपुर ने तय कर लिया है इस बार, फिर मोदी सरकार।

05:13 PM25 अप्रैल 2024

यूपी में योगी के आने से विकास की गाड़ी दौड़ी- मोदी

पीएम मोदी शाहजहांपुर में जनसभा करने पहुंचे हैं। पीएम ने कहा- पूरा क्षेत्र आज बीजेपी का विकास का गवाह बन रहा है। ये वही क्षेत्र है जो योगी की सरकार बनने से पहले समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा शिकार था। सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली स्वास्थ सेवाएं, कानून व्यवस्था ठप थीं। जब से योगी आएं तब से विकास की गाड़ी दौड़ना शुरू हुई।

04:14 PM25 अप्रैल 2024

सपा को एक भी यादव ऐसा नहीं मिला जिसे टिकट दे सकें- मोदी

सपा को एक भी यादव ऐसा नहीं मिला जिसे टिकट दे सकें। ऐसे लोग परिवार का ही भला करेंगे। बदायूं से आजमगढ़ तक सब टिकट अपने परिवार को समाजवादी पार्टी ने दिए हैं। छत्रपाल गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, दुर्विजय शाक्य को जिताएं। पहले मतदान, फिर जलपान। भारत माता की जय के साथ भाषण को समाप्त किया।

04:12 PM25 अप्रैल 2024

मैं आरक्षण का आपका अधिकार छीनने नहीं दूंगा- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि माताएं-बहनें आपकी बचत पर कांग्रेस की नजर है। यह मंगलसूत्र छीनने की बात करते हैं। क्या मंगलसूत्र छीनने दोगे।

सपा की सरकार में यहां कर्फ्यू लगते थे। माताएं-बहनें मंगलसूत्र व गहने पहनकर नहीं निकल सकती थीं। कांग्रेस का इरादा दफ्तरों व संस्थाओं का सर्वे कराने का है। यह चुनाव भले है। हम आपके हक को छीनने नहीं देंगे।

इंडी गठबंधन के नेता इसलिए वोट मांग रहे हैं कि जिससे संविधान बदल सकेंगे। आपकी रक्षा के लिए 400 सीट चाहिए। सब समाज को गारंटी दे रहा हूं। मैं आरक्षण का आपका अधिकार छीनने नहीं दूंगा।

04:09 PM25 अप्रैल 2024

 कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी- मोदी

मोदी ने कहा, सपा के यह ठेकेदार जो खुद को यदुवंशी बताते हैं। यह भगवान श्री कृष्ण की मजाक उड़ा रहे हैं। आजकल समाजवादी पार्टी से कांग्रेस दोस्ती कर रही है। अब आपका हक छीनने वाला है। ओबीसी जातियों को मिलने वाला आरक्षण छीना जायेगा। समाजवादी पार्टी का इन सब बातों के लिए समर्थन है। 2012 में यूपीए सरकार ने धर्म के नाम पर आरक्षण देने का प्रयास किया। अब फिर जुट गए।

कल से नया नारा आया है….कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। इसका मतलब है कि आपकी सम्पत्ति की जांच। आपका सोना, घर की जांच। आपकी सम्पत्ति को छीनकर वोट बैंक को दे देंगे। आपने जो सम्पत्ति जुटाई है। अब कांग्रेस वालों ने घोषणा की है आपकी संपत्ति जब्त कर लेगी। 4 कमरों का घर बनाया हो तो 2 कमरे जब्त कर लेंगे। 10 बीघा जमीन में से 5 बीघा जब्त कर लेंगे कांग्रेस वाले।

04:05 PM25 अप्रैल 2024

राम ही नहीं हमारे श्याम को भी नहीं छोड़ा

मोदी ने कहा- 2024 का यह चुनाव 1000 वर्ष की गुलामी से मुक्त करने वाला है। 10 साल पहले सपा और कांग्रेस हमें चिढ़ाने के लिए क्या कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नही बताएंगे। मैं गाली चुपचाप सहता रहा। हमने जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन उनका अहंकार इतना था कि राम से भी बड़े मानते हैं।

इस निमंत्रण को सपा कांग्रेस से ठुकरा दिया। क्योंकि यदि इस निमंत्रण को स्वीकार किया तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा। इन्होंने राम ही नहीं हमारे श्याम को भी नहीं छोड़ा। मैं बड़ी श्रद्धा के साथ समुंद्र में गया। प्रभु श्रीराम के उन पत्थरों से आशीर्वाद लिया। मेरा मजाक उड़ाया।

04:03 PM25 अप्रैल 2024

यूपी का भाग्य बदल रहा है- मोदी

पीएम ने कहा- आने वाले 5 साल नारी शक्ति को और मजबूत बनाएंगे। हम खेत से लेकर इसरो तक नारी शक्ति का विस्तार देखेंगे। यह मोदी की गारंटी है। योगी और उनकी पूरी टीम मेहनत कर रही है। यूपी का भाग्य बदल रहा है। यह मेरे लिए गर्व का विषय है। आपके हक का पैसा भ्रष्टाचारी लूट लेते थे। आज बरेली बदायूं के किसानों को 600 करोड रुपए मिल चुके हैं। विकास सर्वोपरि है।

03:59 PM25 अप्रैल 2024

 हर कोने से एक ही आवाज आ रही… एक बार फिर मोदी सरकार- पीएम

पीएम मोदी ने बरेली में जनसभा किया।

बरेली में पीएम ने कहा- आपकी सेवा के लिए निकला हुआ है। मैं कश्मीर से कन्याकुमारी हिंदुस्तान के अनेक राज्यों में गया। हर कोने से एक ही आवाज आ रही है कि एक बार फिर मोदी सरकार।

आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब किसान और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है। यह बीजेपी है जितनी बहनों को बिजली नल से जल शौचालय सस्ते गैस कनेक्शन दिए हैं।

यह बीजेपी है जिसने मुफ्त राशन की योजना चलाई। जिससे किसी मां के बच्चे को भूखे न सोना पड़े। मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। हर परिवार में 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग हैं कि जो आपके बेटे को खर्चा करना पड़ता था वह दिल्ली में आपके बैठे को कर रहा है। अब परिवार के लोगों के सिर पर यह खर्च नहीं पड़ेगा। यह मोदी की जिम्मेदारी है।

02:24 PM25 अप्रैल 2024

PM बोले- महिलाएं गला कटवा देंगी, लेकिन मंगल सूत्र नहीं देंगी

पीएम ने कहा-कांग्रेस के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति की जांच होगी। शहजादे कहते हैं उनकी एक्स-रे मशीन है। वह लॉकर में पहुंचेगी। क्या माता बहनें अपना मंगल-सूत्र किसी को नहीं लेने देंगी। उन्हें ये सरकार लूटेगी। आपका स्त्री धन है। इसे किसी की नहीं लेने देगीं। गला कटवा देंगी। मगर, मंगल सूत्र नहीं लेने देंगी।

02:22 PM25 अप्रैल 2024

पीएम बोले- OBC का हक छीनना चाहते हैं 2 लड़के

पीएम मोदी ने कहा- यूपी में दो लड़कों की दोस्ती तुष्टिकरण की राजनीति है। भाषण में ओबीसी ओबीसी करते हैं। बाद में पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीन कर दूसरों को देना चाहते हैं।

कांग्रेस की लूट। जिंदगी के साथ भी। जिंदगी के बाद भी।

योगी जी के मुख्यमंत्री बनने से पहले गठबंधन का नारा था जो जमीन सरकारी है, वह हमारी है। योगी की सरकार आने पर ऐसे लोगों को सही जगह पर पहुंचाया। ऐसे लोगों को लखनऊ में बैठी सरकार का सहारा रहता था। योगी आए तो उनको सही जगह पहुंचा दिया।

02:13 PM25 अप्रैल 2024

पीएम बोले- राजस्थान में कांग्रेस ने पेपर लीक कराया

राजस्थान में पेपर लीक घटना में कांग्रेस और गहलोत सरकार शामिल है। यह बात खुद कांग्रेस के एक बहुत नजदीकी ने बताई है। फर्स्ट टाइम वोटर्स को कांग्रेस से बचके रहना है।

02:06 PM25 अप्रैल 2024

जब तक मोदी जिंदा है, मोदी से निपटना होगा

मान लीजिए आपके माता-पिता ने 4 कमरे का घर बनाया है। उममें से दो कमरे आपको मिलेंगे। दो कमरे सपा-कांग्रेस की सरकार हड़प लेगी। 10 बीघा है तो वह हड़प लगेगी।

क्या आप अपनी संपत्ति भ्रष्ट पंजे के हाथ में जाने देंगे। क्या आपको गुस्सा नहीं आ रहा है। ओबीसी,एससी के हक पर डाका डालने और मां-बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले इंडी गठबंधन वालों यह कान खोलकर सुन लो।

जब तक मोदी जिंदा है। ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना पड़ेगा। हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी है उनकी जांच होगी। जिन्होंने गरीबों को लूटा है। वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा।

01:57 PM25 अप्रैल 2024

यूपी में भी कांग्रेस का यही इरादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024