Headlines

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, JMM ने गांडेय सीट से टिकट दिया

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ​​​​​​गुरुवार को गांडेय विधानसभा सीट के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से समीर मोहंती को कैंडिडेट बनाया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वॉट्सऐप सर्विस शुरू; इससे वकीलों को कॉज लिस्ट और केस फाइलिंग की रियल टाइम जानकारी मिलेगी

सुप्रीम कोर्ट अब वॉट्सऐप मैसेज के जरिए वकीलों को कॉज लिस्ट, केस फाइल करने और उनकी लिस्टिंग से जुड़ी जानकारी शेयर करेगा। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार (25 अप्रैल) को यह घोषणा की। CJI ने कहा- वॉट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट की आईटी सर्विस के साथ जोड़कर न्याय तक पहुंच को मजबूत करने की पहल शुरू की है।

CJI ने सुप्रीम कोर्ट का ऑफिशियल वॉट्सऐप नंबर भी शेयर किया। साथ ही बताया कि इस पर कोई मैसेज या कॉल नहीं आएगा। इस पहल से हमारे वर्किंग कल्चर में बदलाव आएगा और कागजों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024