Headlines

केरल के विधायक ने कहा- राहुल अपना DNA चेक कराएं:कहा- उन्हें गांधी सरनेम लगाने का अधिकार नहीं, मुझे शक उनका जन्म नेहरू परिवार में हुआ

केरल के विधायक ने कहा- राहुल अपना DNA चेक कराएं:कहा- उन्हें गांधी सरनेम लगाने का अधिकार नहीं, मुझे शक उनका जन्म नेहरू परिवार में हुआ

तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले
पीवी अनवर केरल के नीलांबुर से विधायक हैं, उन्हें CPI-M का समर्थन मिला है।

केरल में INDIA ब्लॉक में सबकुछ ठीक नहीं है। लेफ्ट पार्टी ने वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है। अब उसके समर्थक निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने कहा है कि राहुल गांधी को अपना DNA चेक करवाना चाहिए।

अनवर ने कहा कि वे बहुत नीचे गिर गए हैं। मुझे शक है कि राहुल गांधी का जन्म नेहरू परिवार में हुआ था। मेरे ख्याल से उन्हें अपने सरनेम में गांधी का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अनवर ने यह बात राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ कही, जिसमें उन्होंने केरल CM पर तंज कसते हुए कहा था कि दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। केरल के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा कैसे नहीं हो रहा? यह थोड़ा हैरान करने वाला है।

इस बयान से इंडी ब्लॉक गठबंधन नेताओं, कांग्रेस और CPI-M के बीच चल रहा मतभेद और बढ़ गया है। इधर, मंगलवार 23 अप्रैल को केरल CM पिनराई विजयन ने अनवर का बचाव करते हुए कहा- राहुल को बोलते हुए सावधान रहना चाहिए।

केरल में चुनावी रैली के दौरान राहुल ने CM को निशाना बनाया था
पिछले हफ्ते केरल में एक रैली के दौरान राहुल ने कहा था- दो मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन) जेल में हैं। केरल के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा कैसे नहीं हो रहा? सोमवार को मलप्पुरम के एडाथनट्टुकारा में CPI-M की चुनावी सभा में अनवर ने राहुल पर उसी बयान को लेकर तंज कसा।

राहुल ने आरोप लगाया था कि विजयन की बेटी वीणा की आईटी फर्म में कथित अवैध भुगतान घोटाले और त्रिशूर में एक सहकारी बैंक में एक अन्य कथित घोटाले की जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही हैं। इसलिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना नहीं कर रहे हैं।

हालांकि इस रैली के अगले ही दिन विजयन ने राहुल को याद दिलाया था कि यह राहुल की दादी ने ही उन्हें आपातकाल के दौरान डेढ़ साल के लिए जेल में डाल दिया था। वहीं विजयन ने ‘पुराने नाम’ के जरिए एक दशक पहले पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन की उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने राहुल को अमूल बेबी कहा था।

दरअसल, 2011 के राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान जब अच्युतानंदन 87 साल के थे, तब गांधी ने यूडीएफ के लिए प्रचार करते हुए कहा था कि यदि एलडीएफ सत्ता में वापस आता है, तो उसके पांच साल के कार्यकाल के बाद केरल में 93 साल का मुख्यमंत्री होगा।

अच्युतानंदन ने कांग्रेस नेता का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि सबसे पुरानी पार्टी ने कुछ अमूल बेबी को मैदान में उतारा है और राहुल खुद अमूल बेबी हैं।

CM विजयन बोले- राहुल ने जाे कहा वह नेता के लिए शोभनीय नहीं
मंगलवार को केरल CM विजयन ने अनवर के बयान का बचाव किया। विजयन बोले- जब राहुल बोलते हैं, तो उन्हें सावधान रहना चाहिए और समझना चाहिए कि उन्हें करारा जवाब मिलेगा। राहुल ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो आलोचना से बचे रहें।

विजयन ने कहा- कांग्रेस नेता कहते हैं कि राहुल बदल गए हैं। मैंने सोचा, देश भर में घूमने वाले व्यक्ति के रूप में राहुल ने ज्ञान हासिल किया होगा। लेकिन, उन्होंने जो कहा वह किसी राजनीतिक नेता को शोभा नहीं देता। उन्हें ऐसा नजरिया नहीं अपनाना चाहिए जिससे भाजपा को मदद मिले।

ये खबर भी पढ़ें…

केरल में रोड शो के दौरान कहा- RSS और BJP संविधान को नष्ट कर रही

राहुल गांधी ने 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चार दिन केरल में अलग-अलग चुनाव प्रचार किया था। 16 अप्रैल को राहुल ने राज्य सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा था। मुझे समझ नहीं आता कि राज्य सरकार के लिए वायनाड में मेडिकल कॉलेज पहुंचाना इतना मुश्किल क्यों है। मैंने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से सीएम से बात की है। हम उन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।

इस दौरान राहुल ने कहा- RSS और BJP कथित तौर पर संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी भारत के 5-6 बड़े बिजनेसमैन की कठपुतली बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024