Headlines

लखनऊ में 8 साल का बच्चा सीवर में गिरा, मौत:हनुमान जयंती पर प्रसाद लेकर घर जा रहा था शाहरुख; 3 घंटे बाद निकाला शव

लखनऊ में 8 साल का बच्चा सीवर में गिरा, मौत:हनुमान जयंती पर प्रसाद लेकर घर जा रहा था शाहरुख; 3 घंटे बाद निकाला शव

लखनऊकुछ ही क्षण पहले
सीवर से बच्चे का शव बरामद किया गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में 8 साल का बच्चा सीवर के मैनहोल में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। नगर निगम, जल कल और स्थानीय थाने की टीम ने करीब 3 घंटे के बाद रेस्क्यू कर शव बरामद किया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की जानकारी होते ही नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यहां पर जो भी फॉर्म कम कर रही है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बच्चे की पहचान शाहरुख पुत्र सैफुद्दीन के रूप में हुई है। वह सीतपुर के अकबरपुर थाना लहरपुर का रहने वाला था। लखनऊ में परिवार के साथ जानकीपुरम सेक्टर 7 में रह रहा था।

पहले हादसे की तीन तस्वीरें…

मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग पहुंच गए।
प्रशासन की टीम ने बच्चे का रेस्क्यू किया। लेकिन जिंदा बचा नहीं सके।

40 मिनट बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चा हनुमान जयंती के भंडारे से प्रसाद लेने के बाद पैदल घर जा रहा था। सीवर का मैनहोल खुला था, उसे देख नहीं पाया और गिर गया। उसके साथ लगभग उसी के उम्र के दो और लड़के थे। शाहरुख के सीवर में गिरते ही दोनों बच्चे चिल्लाने और रोने लगे।

तभी वहां से कुछ लड़के गुजर रहे थे। बच्चों से रोने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका एक साथी सीवर में गिर गया है। इसके बाद उन लड़कों ने भी झांक कर देखा तो कुछ नजर नहीं आया। उन्हीं लड़कों में से एक ने 1.40 बजे 100 नंबर पर डायल किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

इसके बाद 112 नंबर पर डायल किया गया। करीब 40 मिनट बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू किया। करीब 4 बजे बच्चे को सीवर से निकाला गया। बच्चा बेहोशी की हालत में था। पुलिस बच्चे को हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024