सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में इस्तेमाल की गई दूसरी बंदूक मुंबई क्राइम ब्रान्च को मिल गई है। क्राइम ब्रान्च ने गुजरात के सूरत में ताप्ती नदी से बंदूक बरामद की है। इससे पहले सोमवार को भी यहीं से पुलिस को पहली पिस्टल मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि गन के साथ 3 मैगजीन भी मिली हैं।
पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को भी गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। आरोपियों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 5 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
फ्लाइट में 12 साल तक के बच्चों की सीट उनके माता-पिता के पास ही अलॉट होगी, DGCA ने एयरलाइंस को आदेश दिया
