Headlines

मोदी बोले- कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह:ये केवल मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं; मेरी गारंटी है- रिजर्वेशन कभी खत्म नहीं होगा

मोदी बोले- कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह:ये केवल मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं; मेरी गारंटी है- रिजर्वेशन कभी खत्म नहीं होगा

टोंक48 मिनट पहले
नरेंद्र मोदी ने टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र के उनियारा में हुई सभा में देशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई भी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा है कि देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने राजस्थान के उनियारा (टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा) में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति की रही है। वो दलित-आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम करके मुसलमानों को देना चाहती है।

साल 2004 में कांग्रेस ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश में SC-ST के आरक्षण में कमी करके मुस्लमानों को रिजर्वेशन देने की कोशिश की गई। ये एक पायलट प्रोजेक्ट था। जिसे बाद में पूरे देश में लागू करने की प्लानिंग थी, लेकिन मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद 2011 में फिर से देश में इसे लागू करने की कोशिश हुई। कांग्रेस ने संविधान की परवाह नहीं की, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया। क्या कांग्रेस अब देश की जनता को वादा करेगी कि वो उस आरक्षण को मुसलमानों में नहीं बांटेगी।

मोदी ने कहा कि यदि 2014 के बाद भी कांग्रेस होती तो सरहद पर सैनिकों के सिर काटे जा रहे होते और बम ब्लास्ट हो रहे होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में तो हनुमान चालीसा पढ़ना-सुनना भी गुनाह हो गया है। कर्नाटक में इसीलिए एक युवक को पीटा गया। राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी ताे यहां रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा पर ही प्रतिबंध लगाया गया था।

अपडेट्स

11:50 AM23 अप्रैल 2024

कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है- मोदी

  • जब कर्नाटक में BJP सरकार थी तो हमने सबसे पहला काम किया कि उन्होंने जो SC, ST से आरक्षण छीनकर मुस्लिम कोटा निकाला था उसे खत्म किया।
  • जिसका हक था उसे सुरक्षित रखा, लेकिन कांग्रेस इससे आग बबूला हो गई..। मोदी संविधान को समझता है, बाबा साहेब अंबेडकर की पूजा करने वाला व्यक्ति है।
  • साथियों..सच्चाई ये है कि कांग्रेस और इंडी अलायंस जब सत्ता में ​था तो ये लोग दलितों और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी करके वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए उनकी खास जमात को अलग से आरक्षण देना चाहते थे
  • जबकि संविधान इसके खिलाफ है। आरक्षण का हक बाबा साहेब ने दलित, आदिवासी, पिछड़ों को दिया, कांग्रेस और इंडी अलायंस वाले उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे।
11:45 AM23 अप्रैल 2024

कांग्रेस ने बाबा साहेब की परवाह कभी नहीं की – PM

  • कांग्रेस अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के दलदल में में इतनी फंसी हुई है कि उसे बाबा साहेब के संविधान की भी परवाह नहीं है। उन्होंने मेनिफेस्टो में लिखा है आपकी संपत्ति का सर्वे करेंगे।
  • हमारी माता-बहनों के मंगलसूत्र का सर्वे करेंगे। उनके नेता ने कहा कि एक्स-रे​ किया जाएगा। मतलब आपके घर के बाजरे के डिब्बे, दीवार में रखा है तो वे एक्स-रे कर खोजा जाएगा।
  • ये उनके नेता कह रहे हैं। वे कहते हैं जरूरत से ज्यादा हुआ तो कब्जे में ले लेंगे और लोगों को बांट देंगे। आपके दो घर है तो एक्स-रे करेंगे और कहेंगे एक घर सरकार को दे देंगे। क्या ये स्त्री धन या मंगलसूत्र पर हाथ लगा सकते है क्या, पंजे की इतनी ताकत। राजस्थान में ऐसा एक भी पंजा नहीं बचना चाहिए।
11:33 AM23 अप्रैल 2024

कांग्रेस का पर्दाफाश किया तो मिर्ची लगी- मोदी

  • कांग्रेस की इस वोट बैंक और तुष्टकिरण की राजनीति का पर्दाफाश किया था तो इतनी मिर्ची लगी कि वे हर तरफ गालियां देने में टूट पड़े हैं। मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं..कांग्रेस सच्चाई से क्यों डर रही है, क्यों नीतियों को छुपा रही है।
  • जब आपने नीति और निर्णय लिया और मोदी जी ने पर्दाफाश किया तो अब कांप रहे हो। हिम्मत है तो स्वीकार करो और हम आपसे मुकाबला करने को तैयार हैं।

11:22 AM23 अप्रैल 2024

कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह- PM मोदी

  • PM बोले हनुमान जंयती पर आपसे बात करते हुए कुछ दिन पहले की एक तस्वीर याद आ रही है। कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक की। कुछ दिन पहले वहां छोटा दुकानदार उसे इसलिए बुरी तरह से पीटा गया क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था।
  • ये कांग्रेस के कर्नाटक सरकार का काम देखिए। आप कल्पना कर सकते हैं कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है। कांग्रेस के राज में अपनी आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो जाता है। राजस्थान तो इसका भुगतभोगी रहा है।
  • सीधी-सीधी बात है उनकी पार्टी और सारे नेताओं को जब राम मंदिर के प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया तो उन्होंने पब्लिकली निमंत्रण को ठुकरा दिया। ऐसे में उनके चेले चपाटे भी हनुमान चालीसा करने वालों को पीटेंगे ही।
11:20 AM23 अप्रैल 2024

राजस्थान में रामनवमी पर शांति से निकली शोभायात्रा- PM

  • कुछ दिन पहले ही रामनवमी बीती है, कांग्रेस के जाने के बाद पहली बार शांति से शोभायात्रा निकली है पूरे राजस्थान में।
  • कांग्रेस ने तो राम-राम सा कहने वाले राजस्थान में रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था।
11:19 AM23 अप्रैल 2024

माफिया राजस्थान से भागने पर मजबूर हो रहा है – मोदी

  • PM बोले- कांग्रेस ने राजस्थान को महिला अपराध में नंबर एक बना दिया था। विधानसभा में कांग्रेस के लोग बेशर्मी से कहते थे ये राजस्थान की पहचान है, अरे डूब मरो तो…ये शोभा नहीं देता।
  • टोंक में तीन असामाजिक तत्वों के कारण इंडस्ट्री बंद हो गई ये भी आप जानते हो। लेकिन, आपने हमारे भजनलाल जी को सेवा करने का मौका दिया।
  • जब से भजनलाल जी और उनकी टीम काम पर लगी है माफिया, अपराधी राजस्थान छोड़कर भागने को मजबूर है।
  • पेपरलीक माफिया भी भजनलाल जी का डंडा पड़ने के बाद ठंडा पड़ गया है। अभी तो इन्हें तीन-चार महीने हुए हैं।
  • अपराधी ये जान ले ये भजनलाल जी है..इनकी गाड़ी चलना शुरू हुई है और टॉप गियर में आना बाकी है।
11:15 AM23 अप्रैल 2024

कांग्रेस ने राजस्थान में हुए ब्लास्ट के आरोपियों को बचाया- मोदी

  • 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वो फैसले लिए, जिसने किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन आप सोचिए अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी और आज भी दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या-क्या हुआ होता।
  • कांग्रेस होती तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चलते, सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते और कांग्रेस सरकार कुछ न करती।
  • कांग्रेस होती तो न हमारे फोजियों को न वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपए मिलते।
  • कांग्रेस होती तो आए दिन देश के कोने-कोने में सीरियल ब्लास्ट होते रहते और लोग मरते रहते। राजस्थान में तो कांग्रेस ने सीरियल ब्लास्ट के दोषियों को बचाने का घोर पाप भी किया है।
11:09 AM23 अप्रैल 2024

जब-जब हम बंटे, दुश्मनों ने फायदा उठाया- मोदी

  • PM बोले- हमारे राजस्थान ने सदियों से सीमा पर खड़े मजबूत प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। राजस्थान ये बखूबी जानता है कि सुरक्षित राष्ट्र और स्थाई सरकार ये कितनी जरूरी होती है।
  • इसलिए चाहे 2014 या 2019 हो राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था।
  • आपने 25 की 25 सीटें भाजपा को जीत कर झोली भर दी थी। एकजुटता और एकता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है।
  • जब-जब हम बंटे हैं, देश के दुश्मन ने फायदा उठाया है। अब भी राजस्थान और यहां के लोगों को बांटने की पूरी कोशिश हो रही है। इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है।
10:54 AM23 अप्रैल 2024

CM बोले- किसी घोटाले वाले को छोड़ेंगे नहीं

CM भजनलाल शर्मा बोले- कोरोना में लोग सेवा में लगे थे और यहां राजस्थान की सरकार बच्चों के मीड डे मिल में घोटाला करने में लगी थी। जिन्होंने मीड डे मील में घोटाला किया है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं।

10:48 AM23 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया मोदी का स्वागत

10:33 AM23 अप्रैल 2024

मोदी की योजनाओं के गीत गाए जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024