अलीगढ़ में मोदी बोले-इंडी गठबंधन की नजर आपकी प्रॉपर्टी पर:ये सत्ता में आए तो लोगों के घर, गाड़ियां, सोना कब्जे में लेकर बांट देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ में जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘पिछली बार जब अलीगढ़ आया था, तब अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए। आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल
पीएम ने कहा, ‘इंडी गठबंधन की नजर आपकी संपत्ति पर है। नौकरी-पेशा वाले लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो एफडी करवाई है, वे लोग उसकी भी जांच कराने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी। फिर सरकार के नाम पर कब्जा करेगी। यह आपकी संपत्ति को छीनकर बांटने की बात कर रही है। कांग्रेस यहां तक जाएगी कि आपके गांव में पैतृक घर है, तो यह लोग उसे दो घर बताकर छीन लेंगे।’
कांग्रेस के लोग कहेंगे कि आपके पास गांव में तो एक घर पहले से ही है। इनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो की है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसे भारत में लागू करना चाहती है। आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है।
आपका स्त्री धन लूटना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा। यही कांग्रेस ने कहा है। इन परिवारवादी लोगों ने देश को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है कि देश को कुछ नहीं दिया है। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर है। जनता के धन को लूटना, देश को लूटना ही कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।
अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि के समर्थन में पीएम मोदी ने 42 मिनट तक सभा को संबोधित किया। मोदी ने मंच से ‘राधे-राधे’ से संबोधन की शुरुआत की और बोलने के लिए जनता से इजाजत मांगी।
अपडेट्स
राम मंदिर भारत को विकसित देश बनाने का आशीर्वाद दे रहा
मोदी ने कहा, यहां से हमें कल्याण सिंह और अशोक सिंघल जैसे नवरत्न मिले। यह गर्व की बात है कि 500 साल बाद हम भव्य राम मंदिर देख रहे हैं। जब राम मंदिर की बात आती है तो सपा-कांग्रेस को लोगों की नींद उड़ जाती है। यह लोग 70-70 साल से बैठे थे।
अब सोचते हैं कि ये लोग क्या करें। इसलिए यह लोग गुस्से में हैं। इतना ज्यादा गुस्से में हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। जब मुझे प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला, तो मैंने जूते उतारे और उस निमंत्रण को सिर पर लगाया। कितना सुखद था वो। राम मंदिर भारत को विकसित देश बनाने का आशीर्वाद दे रहा है।
मेरा गरीब भाई ही परिवार
पीएम ने कहा, मेरा गरीब भाई ही परिवार है। मेरा पिछड़ा भाई ही परिवार है। सभी गारंटी का लाभ मध्यम वर्ग के लोगों को भी होता है। इस क्षेत्र को गंगा-यमुना दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां खेती की ताकत कैसे बढ़े इसके लिए भाजपा काम कर रही है। हमने किसानों के खातों में पैसे भेजे हैं। अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि आलू-प्याज-टमाटर के लिए विशेष क्लस्टर बनाएंगे।
इसका सीधा लाभ अलीगढ़ और हाथरस के लोगों को होगा। यह क्षेत्र बृज की दहलीज है। 84 कोस परिक्रमा की धरती है। यहां खेरेश्वर महाराज और नौ देवी सिद्ध पीठ जैसे आस्था स्थल है। यहां तीर्थ यात्रा और पर्यटन के लिए अद्भुत संभावनाएं हैं।
कांग्रेस की सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो जैसी
मोदी ने कहा- नौकरी-पेशा वाले लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो एफडी करवाई है। कांग्रेस वाले उसकी भी जांच कराने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी। फिर कांग्रेस ऐसे ही सरकार के नाम पर कब्जा करेगी। यह आपकी संपत्ति को छीनकर बांटने की बात कर रही है।
कांग्रेस यहां तक जाएगी कि आपके गांव में पैतृक घर है, तो यह लोग उसे दो घर बताकर छीन लेंगे। कांग्रेस के लोग कहेंगे कि आपके पास गांव में तो एक घर पहले से ही है। इनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो जैसी है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसे भारत में लागू करना चाहती है।
आपका स्त्री धन लूटना चाहती है कांग्रेस
मोदी ने कहा- आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपका स्त्री धन लूटना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा। यही कांग्रेस ने कहा है। इन परिवारवादी लोगों ने देश को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है कि देश को कुछ नहीं दिया है। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर है। जनता के धन को लूटना, देश को लूटना ही कांग्रेस अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझती है।
सीएम योगी की पहचान सिर्फ बुलडोजर नहीं
पीएम ने कहा कि अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर बन गया है। जो लोग सीएम योगी की पहचान बुलडोजर से करते हैं। उनकी आज आंखें खोलना चाहता हूं। यूपी में औद्योगिक क्रांति आई है। इतना उद्योग कहीं नहीं लगा है। काशी के सांसद के नाते मैं यह जानता हूं कि योगी मेरे भी माननीय मुख्यमंत्री हैं। मुझे गर्व होता है कि इन्होंने इतना काम किया।
ब्रह्मोस मिसाइल की खेप फिलीपींस को निर्यात की है। आने वाले दिनों में यह घातक मिसाइल हमारे यूपी में बनेगी। अलीगढ़ में यही ब्रह्मोस मिसाइल बनें तो किसे गर्व नहीं होगा। सभी को होगा। आपके काम को बढ़ावा मिले। अलीगढ़ के ताले हों या हाथरस की हींग, सभी के लिए भाजपा सरकार हाथ बढ़ा रही है।
इंडी गठबंधन की नजर नजर महिलाओं के मंगलसूत्र पर
पीएम ने कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन के एक और खतरनाक इरादे से आपको अगाह कर रहा हूं। इनकी नजर अब आपकी कमाई पर है। आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है। किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है। किसके पास कितना धन है। किसके पास कितने मकान हैं। उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं, वो आगे कहते हैं कि यह जो संपत्ति है उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी को बांट देगी। अब आप लोग सोचिए, हमारी माता-बहनों के पास सोना होता है। वह पवित्र माना जाता है। कानून भी उसकी सुरक्षा करता है। अब इनकी नजर इस पर भी है। माता-बहनों का सोना चुराने के लिए यह सर्वे कराना चाहते हैं।
इंडी गठबंधन वाले निराशा में डूबे हुए लोग हैं
पीएम ने कहा-इंडी गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हुए लोग हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए हौंसला ही नहीं रहा। ये कहते हैं कि मोदी विकसित भारत की बात क्यों करता है। ये कहते हैं कि मोदी भारत को तीसरी बड़ी विकसित शक्ति बनाने की बात क्यों करता है। ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते। जनता से छलावा करते रहते हैं।
पहले हज जाने में भी रिश्वतखोरी चलती थी
पीएम ने कहा- पहले हज कोटा कम होने की वजह से कितनी मारामारी होती थी। उसमें भी रिश्वतखोरी चलती थी। रसूखदार लोग ही हज जाने का मौका पाते थे। मैंने सउदी के क्राउन प्रिंस से आग्रह किया था कि हमारे देश के मुस्लिम भाइयों के लिए हज का कोटा बढ़ाएं। आज न सिर्फ कोटा बढ़ा है, बल्कि वीजा नियम भी आसान कर दिए गए हैं।
साथियों कांग्रेस-सपा जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने आपकी परेशानियों की कभी परवाह नहीं की। गरीब पैसे देकर भी पूरा राशन नहीं ले पाते थे। बिचौलिए ही सब हड़प लेते थे। आज अलीगढ़ और हाथरस में लाखों लोगों को मुफ्त और पूरा राशन मिल रहा है। अब मोदी की गारंटी है कि देश के हर परिवार के 70 साल आयु के ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था यह बेटा करेगा।
सपा-कांग्रेस वाले पहले तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करते थे
पीएम ने कहा- राशन मिल रहा है, घर मिला रहा है। मुफ्त इलाज मिल रहा है। यह सब किसने किया.? आप मोदी कह रहे हैं लेकिन आपका जवाब गलत है। यह आपके एक वोट ने किया है। इस पुण्य के हकदार आप भी हैं। आज जब मैं कहता हूं कि 10 साल में मैंने जो कुछ किया वो ट्रेलर है। अभी हमें और भी काम करना है। जब मैं इतनी सारी बातें बताता हूं तो सपा-कांग्रेस वालों को समझ ही नहीं आता कि यह क्या कह रहे हैं। पहले यह लोग तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करते थे। अब यह लोग कदम ही नहीं मिला पा रहे हैं।
…जब हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं।
एक समय था जब हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। सीएम योगी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वह जनता का अमन चैन बिगाड़ें। कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की। मुसलमानों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया। जब मैं पसमांदा मुस्लिम की मुसीबत की चर्चा करता हूं तब इनके बाल खड़े हो जाते हैं। इन लोगों ने हमेशा मलाई खाई है। पसमांदा मुस्लिम को इन्होंने उसी हालत में जीने के लिए मजबूर कर दिया। इसी क्षेत्र में तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन बर्बाद हो गया था। मुसीबत में आए बेटी, उसके पिता और भाई सभी परेशान हो जाते थे। लेकिन मोदी ने तीन तलाक कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है।
प्रधानमंत्री मोदी को LIVE सुनिए
कश्मीर में हमारे फौजियों पर पत्थर चलाते थे
पीएम ने कहा कि पहले आर्टिकल 370 के नाम पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादी शान से जीते थे। हमारे फौजियों पर पत्थर चलाते थे। अब इन सभी पर फुल स्टॉप लग गया। पहले अलीगढ़ में आए दिन कर्फ्यू लगता था। अगल-बगल के लोगों को अलीगढ़ आने के लिए फोन करना पड़ता था। शादी के लिए बोलते थे कि यहां दंगा होता है। इसलिए शादी नहीं करेंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सीएम योगी ने सब कुछ सुधारकर दे दिया है। हत्या, दंगे, गैंगवार, फिरौती यह सब कुछ सपा सरकार का ट्रेडमार्क था। यही उनकी पहचान थी, उनकी राजनीति भी इसी से चलती थी।
नए वोटर्स से पीएम ने कहा-आपको याद नहीं होगा
पीएम ने कहा कि अबकी जो नए वोटर्स हैं, उन्हें याद नहीं होगा। वो तब शायद 5 या 10 साल के होंगे। अपने घर-परिवार में पूछिए। उस समय अखबार और टीवी में एडवरटाइजमेंट आता था कि कहीं भी कोई लवारिस चीज दिखाई दे तो उसे छूना नहीं। कहीं कूकर-टिफिन दिखाई दे तो पुलिस को जानकारी देना। आए दिन ऐसी सूचना दी जाती थी।
मेरे फर्स्ट टाइम वोटर्स तब बहुत छोटे थे। उन्हें बता दें कि तब लवारिस चीजों में बम रखे जाते थे। लेकिन अब यह मोदी-योगी का कमाल है कि सबकुछ बंद हो गया है। शांति मिल गई है। शांति होती है तो विकास होता है।
अच्छे भविष्य, विकसित भारत की चाबी भी आपके पास है
पीएम ने कहा कि अच्छे भविष्य की, विकसित भारत की चाबी भी आपके पास ही है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है। अब देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का समय आ गया है। अब देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है। इसके लिए जरूरी है फिर एक बार मोदी सरकार।
इस बार अलीगढ़ में 26 अप्रैल को और हाथरस में 7 मई को मतदान है। आपको अलीगढ़ से मेरे छोटे भाई सतीश गौतम को और हाथरस से अनूप वाल्मीकी को भारी मतों से जिताना है। इसके लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।
मोदी बोले-वोट सीधा मोदी को जाएगा
पीएम ने कहा कि जब कमल के निशान पर आप लोग बटन दबाएंगे तो यह वोट सीधा मोदी को जाएगा। मैं यह वोट मोदी के लिए मांगने आया हूं। एक तरफ फसल की कटाई का समय है। शादी-ब्याह का समय है और गर्मी तो पूछिए नहीं। है सबकुछ है। लेकिन, देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। देश का इतना बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। हमें सब छोड़कर वोट करना है। सुबह-सुबह वोट करने पहुंचिए।
पहले बॉर्डर पर बम गोले चलते थे
मोदी ने कहा कि आपके एक एक वोट का बहुत महत्व है। पहले आए दिन बॉर्डर पर बम गोले चलते थे। गोलियां चलती थीं। आए दिन हमारे वीर सपूत शहीद होते थे। तिरंगे में लिपटकर उनका शरीर घर लौटता था। आज यह सब बंद हो गया है। सबकी बोलती बंद हो गई है। उनकी तोप-बंदूक और बारूद बिक गए। पहले आतंकी आए दिन बम फोड़ते थे। सीरियल ब्लास्ट होते थे। अयोध्या को नहीं छोड़ा, काशी को नहीं छोड़ा। हर बड़े शहर में आए दिन धमाके होते थे। अब सीरियल बम ब्लास्ट केस में भी फुल स्टॉप लग गया है।
सपा-बसपा और कांग्रेस ने विकास से वंचित रखा
सीएम ने कहा कि जिन सपा-बसपा और कांग्रेस के लोगों ने आपको विकास से वंचित रखा। आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आपको सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया। अब समय आ गया है, चुनाव के माध्यम से इनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाकर पीएम मोदी को तीसरी बार देश की सत्ता सौंपी जाए।
सीएम ने कहा- भाजपा आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरी
सीएम ने कहा कि लोग सोचते थे कि यहां के कार्य नहीं हो पाएंगे। लेकिन हमने पूरा किया है। हम लोगों की अपेक्षा में खरे उतरे हैं। याद करिए, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री स्वयं आए। आज वह कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। अलीगढ़ को डिफेंस कॉरिडोर भी मिला है।
सीएम योगी ने कहा- विपक्ष का खाता भी नहीं खुलेगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया। 102 लोकसभा सीटों पर पूरे देश के अंदर, जिस प्रकार का एक उत्साह और उमंग जनता में दिखा है। पहले चरण की 8 सीटों पर हुए चुनाव में विपक्षी दलों का खाता नहीं खुलने जा रहा है। दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए भी इनका खाता नहीं खुलेगा।
जिस सपा-बसपा और कांग्रेस ने आपको विकास से वंचित रखा। आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया। अब समय आ गया है। वोट के जरिए इनकी किस्मत पर अलीगढ़ का तालाकर पीएम मोदी को तीसरी बार देश की सत्ता सौंपी जाए।
