Headlines

मुंबई के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आग लगी, किचन की चिंगारी से भड़कने का अंदेशा, जांच जारी

मुंबई के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आग लगी, किचन की चिंगारी से भड़कने का अंदेशा, जांच जारी

15 मिनट पहले

मुंबई में चर्चगेट स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आग लग गई। बताया जा रहा है कि किचन की चिंगारी से आग भड़की। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मामले की जांच जारी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

10 साल तक पोती से रेप करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया, POCSO के तहत केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने 58 साल के एक व्यक्ति को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। यह शख्स अपनी 19 साल की सौतेली पोती के साथ पिछले 10 साल से रेप कर रहा था। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने IPC की कई धाराओं और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

लड़की ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोस के घर में रहता था और जब घर पर कोई नहीं होता था, तो वो आकर उससे रेप करता था। जब वह मना करती थी तो वह उसे मारता-पीटता था और उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से लड़की ने कभी किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि उसने कुछ दिन पहले ही अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस में शिकातय दर्ज की गई।

ओडिशा नाव हादसे के मामले में दो गिरफ्तार

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले की महानदी में 19 अप्रैल की शाम नाव पलटी थी। इस घटना में 8 लोगों की डूबने से मौत हुई थी। नाव में 55 से ज्यादा लोग सवार थे। दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान 47 से 48 लोग सवार थे। ओडिशा सरकार ने मरने वालों के घरवालों को 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी।

पुलिस ने कहा कि बोट का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था और यह ऑपरेशन करने के लिए तैयार भी नहीं थी। फिर भी इसे ऑपरेट किया जा रहा था।

भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का PM मोदी ने उद्घाटन किया, कहा- चुनाव के समय यहां आकर मन को शांति मिली

दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक टिकट और सिक्का भी जारी किया। मोदी ने कहा- चुनाव के कठिन समय में ऐसे पवित्र कार्यक्रम में शामिल होना मन को शांति दे रहा है।

मोदी ने कहा- इस साल हमारे संविधान को भी 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इसी समय देश में एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव भी चल रहा है। देश का विश्वास है कि यहीं से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी। हमारे अनादि मूल्यों के प्रति, भगवान महावीर के प्रति युवा पीढ़ी का आकर्षण और समर्पण विश्वास पैदा करता है कि देश सही दिशा में जा रहा है।

भगवान महावीर का ये 2,550वां निर्वाण महोत्सव हजारों साल का एक दुर्लभ अवसर है। ऐसे अवसर कई विशेष संयोगों को भी जोड़ते हैं। ये वह समय है, जब भारत अमृतकाल के शुरुआती दौर में है। देश आजादी के शताब्दी वर्ष को स्वर्णिम शताब्दी बनाने के लिए काम कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक रविवार को आतंकियों का एक मददगार पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो हथगोले बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस ओवरग्राउंड वर्कर की पहचान कमरुद्दीन के रूप में हुई है, जो पेशे से टीचर है, उसे मंडी क्षेत्र के गांव हरि बुड्ढा में उसके घर से पकड़ा गया। कमरुद्दीन को पाकिस्तान से अवैध रूप से तस्करी किए गए हथियारों की बरामदगी के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024