Headlines

खड़गे बोले-राहुल गांधी को फूड पॉइजनिंग:सतना में कहा- महंगाई और बेरोजगारी से सिर्फ मोदी खुश; गरीब मर रहे हैं

खड़गे बोले-राहुल गांधी को फूड पॉइजनिंग:सतना में कहा- महंगाई और बेरोजगारी से सिर्फ मोदी खुश; गरीब मर रहे हैं

सतना29 मिनट पहले
सतना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम लोग जो वादे करते हैं, वो निभाते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मैं कई जगह घूमा। जहां भी गया, वहां लोगों के प्रमुख मुद्दे महंगाई-बेरोजगारी हैं। महंगाई गरीबों की कमर तोड़ रही है। जान ले रही है। कोई खुश नहीं है। एक ही आदमी मोदी खुश है। लोग गरीबी में रहें, उनको खाना न मिले, उनकी आमदनी न बढ़े, यही मोदी का मेन मकसद है। उनका स्लोगन है- सबका साथ, सबका विकास, बाकी लोगों को सत्यानाश।’

खड़गे कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी का दौरा कैंसिल होने के बाद सतना में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। बीटीआई मैदान में उन्होंने कहा, ‘मैं माफी चाहता हूं कि राहुल नहीं आ सके। उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे सतना जाना था। अब अगर इसकी भरपाई कोई कर सकता है तो आप ही कर सकते हैं।’

पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक, सतना में राहुल कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू के समर्थन में आम सभा लेने वाले थे। सतना में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

सतना में सभा के मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद विवेक तन्खा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

खड़गे के भाषण की 5 प्रमुख बातें…

1. नेहरू ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया: पं. जवाहरलाल नेहरू ने 16-17 साल हुकूमत की। उनकी पंचवर्षीय योजना में आपको सब काम दिखेंगे। आईटी दिखेगा, एम्स दिखेगा, रेलवे की तरक्की दिखेगी। जिस देश में एक सुई नहीं बनती थी, उस देश में साइंस एंड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर रॉकेट बनाने का काम उन्होंने किया। इंदिरा गांधी जी ने उस रॉकेट को उड़ाया।

2. इनके लोग कहते हैं- मेजॉरिटी दो, हम संविधान बदलेंगे: मोदीजी कहते हैं कि डॉ. अंबेडकर ऊपर से नीचे आएं तो भी संविधान नहीं बदलेगा। ये मेरे नहीं, उनके अल्फाज हैं। आपने सुना होगा-पढ़ा होगा। मैं पूछता हूं कि अगर ये सच है तो आपके एमपी लोग क्यों कहते हैं, भागवत क्यों कहते हैं, एमएलए क्यों कहते हैं कि हमको टू थर्ड मेजोरिटी दो, हम संविधान बदलेंगे। ये उनका कहना है। क्या ऐसे इंसान के नेतृत्व को आप वोट देंगे।

3. वे अपनी पार्टी का नाम भी नहीं लेते: चंद लोग पूछते हैं कि बार-बार मोदी का नाम क्यों लेते हो? क्या करें, वे कभी अपनी पार्टी बीजेपी का नाम ही नहीं लेते। कहते हैं- ये मोदी की गारंटी, ये मोदी की 56 इंच छाती, ये मोदी की देन हैं। जब मोदी की ही देन है तो हम क्या करें? मोदी को ही पकड़ना पड़ेगा।

4. हमने मनरेगा, फूड सिक्योरिटी जैसे मजबूत कानून बनाए: हम लोग जो वादे करते हैं, वो निभाते हैं। अगर वादे नहीं भी करे तो गरीबों के लिए जो अच्छा करना चाहिए, हमारी नेता सोनिया गांधी ने करके दिखाया। मनरेगा, फूड सिक्योरिटी एक्ट हमने दिया। गरीबों के पेट भरने के लिए मुफ्त चावल, ज्वार, रागी सब दिया। हमने मजबूत कानून बनाए। अगर मोदी भी चाहें तो इसे नहीं निकाल सकते।

5. अडाणी-अंबानी लेने वाले, मोदी-शाह बेचने वाले: दो आदमी देश के हर सामान को बेच रहे हैं। एयरपोर्ट, रोड, रेलवे बेच रहे हैं। अडाणी और अंबानी लेने वाले हैं, मोदी और शाह बेचने वाले हैं। बैंक बर्बाद कर दिए। 16 लाख करोड़ रु. अमीरों का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन गरीब किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ।

खड़गे ने की यूपीए और एनडीए सरकार की तुलना

सतना में इनके बीच सीधा मुकाबला

मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024