भास्कर अपडेट्स:पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस- चारों दोषियों को जमानत मिलने के खिलाफ SC पहुंचीं सौम्या की मां
टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की मां ने साल 2008 में अपनी बेटी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे चार दोषियों को दी गई जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली HC ने 12 फरवरी को चारों दोषी रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत सिंह मलिक और अजय कुमार की सजा को सस्पेंड कर दिया था और उन्हें जमानत दे दी थी।
एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल में काम करने वाली विश्वनाथन की 30 सितंबर 2008 की सुबह दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी कार में काम से घर लौट रही थीं।SC में जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच सौम्या की मां माधवी विश्वनाथन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर सकती है।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम और 12वीं में शुभम वर्मा ने टॉप किया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP बोर्ड) ने शनिवार को 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में प्राची निगम और 12वीं में शुभम वर्मा ने टॉप किया। दोनों टॉपर्स सीतापुर के रहने वाले हैं। 10वीं में कुल 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है। वहीं, 12वीं में इस बार 82.60% छात्र पास हुए हैं। इसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के हैं। 1
10वीं के रिजल्ट के अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
12वीं के रिजल्ट के अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज की अन्य बड़ी खबरें…
आंध्र-कैडर के IPS अधिकारी नलिन प्रभात NSG के नए डीजी नियुक्त
आंध्र-कैडर के 1992 बैच के IPS अधिकारी नलिन प्रभात को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है।नलिन प्रभात फिलहाल सीआरपीएफ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल हैं। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने नलिन प्रभात की नियुक्ति को मंजूरी दी। वह अपना पद संभालने के बाद 31 अगस्त 2028 तक एनएसजी के डीजी पद पर रहेंगे। ब्लैक कैट के नाम से पहचाने जाने वाला NSG साल 1984 में बनाया गया था। अभी सशस्त्र सीमा बल के चीफ दलजीत सिंह चौधरी NSG चीफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
महिलाओं से यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए संदेशखाली पहुंची CBI; कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते ही केस सौंपा
महिलाओं के यौन शोषण और जमीन हड़पने से जुड़े मामले की जांच के लिए CBI की 10 सदस्यों वाली टीम शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली पहुंची। टीम के एक हिस्से ने संदेशखाली में पीड़ितों के घरों का दौरा किया और उनके आरोपों का दस्तावेजीकरण किया।
टीम के दूसरे हिस्से ने संदेशखाली पुलिस स्टेशन का दौरा किया और जांच के संबंध में स्थानीय पुलिसकर्मियों से बात की।
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए BJD की छठी लिस्ट जारी, इसमें 9 कैंडिडेस्ट के नाम
ओडिशा की पार्टी बीजू जनता दल ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए छठी लिस्ट जारी की है। इसमें 9 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के वीडियो जारी कर कैंडिडेट्स का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गारमेंट शोरूम में आग, कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार (20 अप्रैल) को एक गारमेंट शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल के अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।
ओडिशा नाव हादसे में कुल 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग नाव में सवार थे, 48 को बचाया
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार (19 अप्रैल) की शाम हुए महानदी में नाव पलटने के हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। SDRF टीम ने 48 लोगों का रेस्क्यू किया है। ओडिशा सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है। पूरी खबर पढ़ें…
