Headlines

नीतीश बोले- इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या:बिना नाम लिए लालू पर हमला; बोले- पहले बीवी को सीएम बनाया, अब बच्चों को लगा रहे

नीतीश बोले- इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या:बिना नाम लिए लालू पर हमला; बोले- पहले बीवी को सीएम बनाया, अब बच्चों को लगा रहे

कटिहार। पूर्णिया30 मिनट पहले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शनिवार को बिना नाम लिए लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘इतना बच्चा कोई पैदा करता है क्या? पहले खुद हटे तो बीवी को सीएम बना दिया, अब आजकल बच्चों को लगा रहे। पैदा तो बहुत किया, इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या? अपनी दो बेटी और दो बेटों को राजनीति में लगा दिया है। ये परिवार किसी की नहीं है बल्कि अपने परिवार की पार्टी है।’

कटिहार जिले के डंडखोरा के डुमरिया हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार बोले कि ये पार्टी किसी की नहीं है बल्कि अपने परिवार की पार्टी है। उन्होंने लोगों से विकास के मुद्दे पर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बता दें कि यहां एनडीए कैंडिडेट के रूप में जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी चुनावी मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस के तारिक अनवर हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के पक्ष में सभा की। बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने बीमा भारती जमकर निशाना साधा। उन्होंने रहा कि विधायक बनाए, कैबिनेट में भी शामिल किया। जिद पर अड़ी थीं मंत्री बना दीजिए। मना कर दिए तो सब कुछ भूल के इधर से उधर चली गईं।

सीएम ने लालू- राबड़ी राज पर भी हमला बोला। कहा कि पति-पत्नी ने बिहार में राज किया। पति हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया। 2005 से पहले बिहार में कुछ भी नहीं था। लोग बाहर निकलने से डरते थे। इसके बाद देखिए कितना काम हुआ है। हमने सब काम करवाया।

नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि अपने बच्चों को बताइए कि पहले क्या हाल थे और अब क्या हैं। उन लोगों के राज में हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते थे। मुस्लिम वोट के लिए कुछ भी करते थे। हम आए तो देखिए झगड़े बंद हो गए।

नीतीश कुमार ने फिर कहा कि 2005 के पहले कुछ नहीं था।

1997 में राबड़ी को सत्ता सौंपी

25 जुलाई 1997 को लालू यादव ने CM पद से इस्तीफा देकर पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया था। एक दिन पहले पटना हाईकोर्ट ने चारा घोटाला केस में लालू यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

बिना नाम लिए तेजस्वी पर हमला

सीएम ने कहा कि उन लोगों को खुला छोड़ा तो इधर से उधर गड़बड़ी कर रहे थे। बर्दाश्त से बाहर हुआ तो अलग होना पड़ा। मुस्लिम वोटरों को साधते नजर आए नीतीश। कहा कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम किया। मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए 25 हजार की सहायता राशि देनी शुरू की।

महिलाओं के प्रजनन दर पर भी बोले सीएम। कहा लोग शिक्षित हुए तो बिहार में प्रजनन दर में कमी आई। बिहार की लड़कियों को साइकिल, पोषक, मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन तक के बच्चियों के लिए स्कॉलरशिप की शुरुआत की।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बोले सीएम एयरपोर्ट का काम पूरा हो, इसके लिए मैं शुरुआत से ही लगा हूं। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा किया। जल्द ही एयरपोर्ट का काम पूरा होगा। लोग हवाई जहाज पर चढ़ेंगे इसके लिए किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

पहले जानिए कौन हैं जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा

हैट्रिक लगा सकते हैं संतोष कुशवाहा

सीएम नीतीश पूर्णिया में वोटरों को गोलबंद करने में सफल होते हैं तो एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं। हालांकि ये सब कुछ सीएम नीतीश की आज की जनसभा और कल के रोड शो पर निर्भर करेगा। देखना होगा कि सीएम की अपील का वोटरों पर कितना असर पड़ता है।

इसके बाद सीएम नीतीश कल यानी 21 अप्रैल को दोपहर के 3:30 बजे से शाम के 5 तक कोढ़ा विधानसभा के नरहिया पोठिया बाजार से फलका बाजार तक 12 किलोमीटर लंबी रोड शो करेंगे।

पूर्णिया में इनके बीच त्रिकोणीय मुकाबला-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024