Headlines

पंजाब जेल में गैंगस्टरों के 2 गुटों में हिंसक झड़प:2 की मौत, दो घायल; जुझार गैंग ने कटर से किया हमला, 10 पर FIR

पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार रात गैंगस्टरों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें 2 कैदियों की मौत हो गई, जबकि दो कैदी गंभीर घायल हो गए हैं। जिन्हें हालत गंभीर होने के चलते राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला रेफर किया गया है। हमला तेजधार कटर से किया गया।

मरने वाले कैदी मोहम्मद हारिस और धरमिंदर सिंह हैं, जबकि घायलों की पहचान गगनदीप सिंह और मोहम्मद सहिबाज के तौर पर हुई है। पुलिस ने करीब 10 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घायल कैदी को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मचारी।
जेल में हुई झड़प में जख्मी कैदी को अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी।

जेलबंदी के ​दौरान किया हमला
DIG जेल सुरिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे जेलबंदी हो रही थी। इस दौरान मुलाजिम 6 नंबर वार्ड में बंदी करने के लिए गए तो वहां से 10 मुलजिम बाहर निकलकर सात नंबर वार्ड में चले गए। जिन्होंने वहां पर बंद चार मुलजिमों पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।

जेल का अलार्म बजते ही भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों की आपस में पुरानी रंजिश है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

जुझार गैंग ने किया तेजधार कटर से हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार ने अपने 8 साथियों के साथ मोहम्मद शाहबाज व उसके साथियों पर कटर से हमला किया। सिमरनजीत सिंह जुझार गैंग का सरगना है। संदीप सिंह नंगल अंबिया की हत्या में भी सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार का नाम सामने आया था।

सिमरनजीत सिंह अमृतसर के रसूलपुर कलर का रहने वाला है। उसके खिलाफ 302, 307, फिरौती व अलग-अलग करीब 18 केस दर्ज हैं। करीब 6 सालों से जुझार जेल में बंद है।

जेल के अंदर-बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
कैदियों के बीच हिंसक झड़प और उसमें 2 कैदियों की मौत का पता चलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के सीनियर अफसर भी एक्टिव हो गए। जिसके बाद जेल के अंदर-बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायल कैदियों की सुरक्षा में भी पुलिस तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024