Headlines

इलेक्शन कैंपेन छोड़ प्रत्याशी ने सी-सेक्शन डिलीवरी करवाई:आंध्र प्रदेश की गोत्तीपति लक्ष्मी विधानसभा चुनाव में TDP कैंडिडेट, पेशे से डॉक्टर हैं

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी गोत्तीपति लक्ष्मी ने इलेक्शन कैंपेन के दौरान एक महिला की सी-सेक्शन डिलीवरी करवाई। उन्होंने चुनाव प्रचार छोड़ हॉस्पीटल जाकर महिला का ऑपरेशन किया और मां-बच्चे की जान बचाई।

गोत्तीपति लक्ष्मी प्रकाशम जिले के दारसी विधानसभा क्षेत्र से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की उम्मीदवार हैं। वे एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं और पेशे से वह डॉक्टर हैं। वह पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं।

गोत्तीपति लक्ष्मी आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP की उम्मीदवार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोत्तीपति लक्ष्मी गुरुवार (18 अप्रैल) को चुनाव प्रचार के लिए निकलने वाली थीं। तभी उन्हें किसी ने बताया कि एक प्रेग्नेंट महिला की एमनियोटिक थैली फट गई है। इससे बच्चे की जान को खतरा या गर्भपात हो सकता है।

महिला की पहचान अब्बायाई पालेम के वेंकट रमन्ना के रूप में की गई। उसे एक प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। गोत्तीपति लक्ष्मी हॉस्पीटल गईं। वहां पता चला कि डॉक्टरों ने महिला को गुंटूर रेफर कर दिया।

लक्ष्मी ने वहां जाकर महिला की सी-सेक्शन सर्जरी कर डिलीवरी करवाई। फिलहाल मां और बच्चे, दोनों स्वस्थ हैं। गोत्तीपति लक्ष्मी ने कहा कि अगर TDP चुनाव जीतती हैं, तो वह अपने इलाके में हॉस्पीटल बनवाएंगी।

आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 4 जून को नतीजे आएंगे। राज्य में पिछले 5 साल से जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में YSRCP की सरकार है। विपक्ष की भूमिका में TDP है, जिसका नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं। वे तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में TDP, भाजपा और जन सेना पार्टी (JSP) मिलकर चुनाव लड़ेंगी। जन सेना पार्टी 175 सीटों में से 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा 10 सीटों, जबकि TDP 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…

आंध्र प्रदेश के CM जगन रेड्डी पर विजयवाड़ा में हमला: माथे पर चोट लगी; रोड शो के दौरान शख्स ने फूलों के साथ पत्थर फेंके​​​​​​​

​​​​​​​आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार (13 अप्रैव) की रात को पत्थर से हमला हुआ। इसमें जगन मोहन घायल हो गए। उनके माथे पर चोट लगी है।​​​​​​​ बस यात्रा के दौरान जगन मोहन पर फूलों के साथ पत्थर फेंका गया था।​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें…

आंध्र प्रदेश में टिकट मिलने पर रोए भाजपा नेता: पार्टी सिंबल को दंडवत प्रणाम किया; बोले-30 साल की मेहनत का फल मिला​​​​​​​

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को पार्टी ने इस बार चुनाव में टिकट दिया है। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। वे पिछले 30 साल से भाजपा में काम कर रहे हैं और वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं। ​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024