Headlines

अमित शाह ने गांधीनगर से नामांकन दाखिल किया:कहा- इस बार का चुनाव बेहद अहम, मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं

गांधीनगर में नामांकन दाखिल करते हुए अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पर्चा दाखिल किया। यहां 7 मई को वोटिंग होनी है।

अमित शाह दूसरी बार गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि गांधीनगर की जनता का मुझे हमेशा से सहयोग मिला है। क्षेत्र में विकास के सभी काम हुए हैं। इस बार का चुनाव बेहद अहम है। मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं।

गर्व की बात कि यहां से मोदी जी हैं मतदाता
उन्होंने कहा कि आज मैंने गांधीनगर सीट से अपना नॉमिनेशन भरा है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि जिस सीट से लालकृष्ण अडवानी, अटलजी ने प्रतिनिधित्व किया है और खुद नरेंद्र मोदी जी यहां से मतदाता हैं। उस सीट से प्रतिनिधत्व करने का मौका मिला है। 30 साल से मैं गांधीनगर से विधायक और सांसद बना, जनता के लिए ढ़ेरों काम किए। यहां के लोग मुझे अपना ढेर सारा प्यार देते हैं। मैं एक छोटे से बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा हूं।

आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन
आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। कल कुछ सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। वहीं, आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नवसारी लोकसभा सीट से उम्मीदवार सीआर पाटिल, राजकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी नामांकन दाखिल करेंगे।

पिछले लोकसभा चुनाव की तो गांधीनगर से 2019 की लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने कांग्रेस के कैंडिडे​​​​​​ट डॉ सी.जे चावड़ा को 50 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। इस चुनाव में अमित शाह को करीबन 3 लाख वोट मिले थे।

गुजरात की 26 सीटों के लिए 7 मई को वोटिंग
दूसरी बार गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे अमित शाह ने अपनी चुनावी राजनीतिक की शुरुआत गांधीनगर से की थी। उन्होंने 2019 में पहली बार गांधीनगर से चुनाव लड़ा था। अब दूसरी बार मैदान में हैं। इस बार बीजेपी ने उनके 10 लाख मतों से जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।

गुजरात की 26 सीटों के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ सोनल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

नामांकन के लिए जाते वक्त कार्यकर्ताओं ने शाह का स्वागत किया।

अमित शाह ने गांधीनगर में किए तीन रोड शो
अमित शाह दो दिनों से गुजरात में हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में तीन रोड शो किए। इस दौरान उन्होंने करीब 10 घंटे के अपने कार्यक्रम में 6 विधानसभाएं कवर कीं।

उनका पहला रोड शो साणंद में एपीएमसी सर्कल से शुरू होकर नलसरोवर चौक, दूसरा रोड शो कलोल में जेपी गेट से टॉवर चौक तक हुआ। वहीं, तीसरा रोड शो वेजलपुर के सरदार पटेल चौक से नारणपुरा तक हुआ। इसके बाद वेजलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024